लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जेंलेस्की ने रूस के खिलाफ कड़े वैश्विक प्रतिबंधों का आह्वान किया
जेंलेस्की ने रूस के खिलाफ कड़े वैश्विक प्रतिबंधों का आह्वान किया
एजेंसी    11 Jul 2025       Email   

कीव/रोम... यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए समर्थन बढ़ाने का आह्वान किया है।
श्री जेलेंस्की ने अपनी इटली यात्रा के दौरान यहां यूक्रेन रिकवरी कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने रूस के हमलों का मुकाबला करने के लिए देश की वायु रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया।
उन्होंने यूक्रेन की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढाँचे के पुनर्निर्माण के लिए मार्शल योजना पर आधारित एक व्यापक पुनर्निर्माण पहल का भी आह्वान किया। श्री जेलेंस्की ने कहा “हम पुन: सफलता और पुनर्निर्माण के लिए एक गठबंधन बनाने पर काम कर रहे हैं। इस गठबंधन को देश के पुनर्निर्माण के लिए अन्य देशों, नेताओं और कारोबारियों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।"
इटली और यूक्रेन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मेलन में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, जर्मनी, पोलैंड, ग्रीस, अल्बानिया के नेताओं और अमेरिका के एक विशेष दूत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में इटली की प्रधानमंत्री जाॅर्जिया मेलोनी ने कहा कि इसमें हिस्सा लेने वाले देशों ने यूक्रेन के पुर्नविकास के लिए कुल 10 अरब यूरो देने का वादा किया है।
बैठक की पूर्व संध्या पर सुश्री मेलोनी ने कहा "यूक्रेन में निवेश करना अपने आप में निवेश करना है। हम में से प्रत्येक एक साझा लक्ष्य, एक स्वतंत्र और समृद्ध यूक्रेन के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए यहाँ है।"
गौरतलब है कि यह बैठक यूक्रेन पर रूस के बढ़ते ड्रोन हमलों मद्देनजर आयोजित की गयी है।

श्री ज़ेलेंस्की ने रूस की सैन्य क्षमताओं को सीमित करने के लिए अन्य सहयोगी देशों से यूक्रेन में निवेश करने और हथियार उत्पादन में तेज़ी लाने का आग्रह किया।
इस यात्रा के दौरान श्री ज़ेलेंस्की ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला और पोप लियो (चौदह) के साथ भी बातचीत की।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर