लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

‘यूक्रेन में कथित रूसी गतिविधि के बीच पोलैंड और मित्र देशों की वायु सेनाएं सक्रिय’
‘यूक्रेन में कथित रूसी गतिविधि के बीच पोलैंड और मित्र देशों की वायु सेनाएं सक्रिय’
एजेंसी    21 Jul 2025       Email   

मास्को.... पोलैंड की सशस्त्र बल परिचालन कमान ने कहा है कि यूक्रेन में कथित रूसी गतिविधि के बीच पोलैंड और सहयोगी वायु सेनाओं को सक्रिय कर दिया गया है।
परिचालन कमान ने एक बयान में कहा कि पोलैंड और सहयोगी वायु सेनाओं ने अभियान शुरू कर दिया है और ज़मीनी वायु रक्षा तथा रडार टोही प्रणालियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सेना ने दावा किया है कि इन कदमों का उद्देश्य ‘असुरक्षित क्षेत्रों’ की सीमा से लगे क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
बयान में कहा गया है कि सशस्त्र बलों की परिचालन कमान मौजूदा स्थिति पर नज़र रख रही है और अधीनस्थ बल तथा संसाधन तत्काल प्रतिक्रिया के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
गौरतलब है कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने कई बार कहा है कि रूसी विमान तटस्थ जलक्षेत्र के ऊपर हवाई क्षेत्र के उपयोग के अंतरराष्ट्रीय नियमों का सख्ती से पालन करते हुए उड़ान भरते हैं।

हाल के वर्षों में रूस अपनी पश्चिमी सीमाओं के पास नाटो की अभूतपूर्व गतिविधियों की घोषणा करता रहा है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) अपनी पहलों के विस्तार ‘रूसी आक्रमण को नियंत्रित करना’ बता रहा है। रूस ने यूरोप में गठबंधन बलों के निर्माण पर बार-बार चिंता व्यक्त की है। रूस ने कहा कि रूसी संघ किसी को धमकी नहीं देता, लेकिन अपने हितों को लेकर संभावित रूप से ख़तरनाक कार्रवाइयों को नज़रअंदाज़ नहीं करेगा।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर