लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सीरिया और सऊदी अरब विभिन्न क्षेत्रों में 40 से अधिक समझौतों पर सहमत
सीरिया और सऊदी अरब विभिन्न क्षेत्रों में 40 से अधिक समझौतों पर सहमत
एजेंसी    24 Jul 2025       Email   

दमिश्क/रियाद... सीरिया और सऊदी अरब विभिन्न उद्योगों में 6 अरब डॉलर के 40 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर करने पर सहमत हुए हैं।
सीरिया के सूचना मंत्री हमजा अल-मुस्तफा ने बुधवार को दमिश्क में सीरियाई-सऊदी निवेश मंच के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में कहा "सऊदी अरब के साथ 6 अरब डॉलर के 44 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएँगे।"
मंत्री ने कहा कि नए समझौते समूचे सीरिया में 50,000 से ज़्यादा नए रोज़गार सृजित करने में योगदान देंगे।
उन्होने कहा "हम ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश आकर्षित करने के लिए काम कर रहे हैं और सऊदी निवेशकों के एक समूह के साथ हमने साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मीडिया एव संचार उद्योगों के परस्पर जुड़ाव वाले क्षेत्रों में सहयोग की चर्चा की है।"
गौरतलब है कि सीरिया के सशस्त्र विपक्ष ने 8 दिसंबर 2024 को दमिश्क पर कब्ज़ा कर लिया था। इसके बाद बशर अल-असद ने सीरियाई राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देते हुए देश छोड़ दिया था। सशस्त्र विपक्ष के नेता अहमद अल-शरा को जनवरी में अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया गया और मार्च में एक नए सीरियाई मंत्रिमंडल का गठन किया गया।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर