लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों के लिए टैरिफ दर कभी निर्दिष्ट नहीं की : ट्रम्प
रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों के लिए टैरिफ दर कभी निर्दिष्ट नहीं की : ट्रम्प
एजेंसी    06 Aug 2025       Email   

वाशिंगटन .... अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि उन्होंने रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों के लिए टैरिफ दर कभी निर्दिष्ट नहीं की है।
श्री ट्रम्प ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर चर्चा के लिए आयोजित व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा, ''मैंने कभी प्रतिशत नहीं कहा, लेकिन हम इसका काफी हिस्सा लगाएंगे। हम देखेंगे कि अगले कुछ समय में क्या होता
है।''
श्री ट्रम्प से जब रूसी तेल आयात पर कथित 100 प्रतिशत टैरिफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ''कल हमारी रूस के साथ बैठक है। हम देखेंगे कि क्या होता है।''
अमरीकी राष्ट्रपति की टिप्पणियों की संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने तीखी आलोचना की और उन पर भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को खतरे में डालते हुए चीन के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया।
सुश्री हेली ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। लेकिन चीन जो एक विरोधी है और रूस एवं ईरान तेल का नंबर एक खरीदार है, को 90 दिनों के लिए टैरिफ पर रोक लगा दी गई है। चीन को छूट न दें और भारत जैसे मज़बूत सहयोगी के साथ अपने रिश्ते खराब न करें।''
श्री ट्रम्प ने एक दिन पहले कहा था कि वह भारत पर टैरिफ बढ़ाएंगे क्योंकि वह अभी भी रूस से तेल खरीद रहा है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ''भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाज़ार में बड़े मुनाफे पर बेच रहा है। इस वजह से मैं भारत के लिए टैरिफ में काफी वृद्धि करूँगा।''
श्री ट्रम्प ने पिछले हफ़्ते भारत से आने वाले सामानों पर कम से कम 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जो इस हफ़्ते के अंत में लागू होने वाला है। भारतीय वस्तुओं पर वर्तमान में 10 प्रतिशत की न्यूनतम दर लागू है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखता है, तो उससे आने वाली वस्तुओं पर क्या नयी टैरिफ दरें लागू होंगी।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर