लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चीन ने महिला विकास की उन्नति पर जारी किया श्वेतपत्र
चीन ने महिला विकास की उन्नति पर जारी किया श्वेतपत्र
एजेंसी    19 Sep 2025       Email   

बीजिंग... चीन में राज्य परिषद् सूचना कार्यालय द्वारा "नए युग में महिलाओं के सर्वांगीण विकास में चीन की उपलब्धियां" शीर्षक से एक श्वेतपत्र जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि पांच अध्यायों वाला यह श्वेतपत्र बीजिंग में आयोजित होने वाली 2025 की लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर वैश्विक नेताओं की बैठक के मद्देनजर है।
यह श्वेतपत्र नए युग में लैंगिक समानता और महिलाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने में चीन के दर्शन, सिद्धांतों और नवीन परिपाटियों का परिचय प्रदान करता है। यह श्वेतपत्र चीनी महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों और योगदान को रेखांकित करते हुए महिलाओं की उन्नति के लिए वैश्विक प्रयासों में शामिल होने की चीन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
श्वेतपत्र लैंगिक समानता की खोज को एक महान कार्य बताता है और इस बात पर बल देता है कि चीनी महिलाओं को अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने और अपने सपनों को साकार करने के इतने व्यापक अवसर पहले कभी नहीं मिले थे। चीनी महिलाओं के हित में विकास की इतनी संभावनाएं पहले कभी नहीं देखी गईं।
श्वेतपत्र में उल्लेख किया गया है कि चूंकि चीन एक महान देश के निर्माण और चीनी आधुनिकीकरण के माध्यम से कायाकल्प के लिए प्रयासरत है, इसलिए करोड़ों महिलाओं की शक्ति का उपयोग करना और लैंगिक समानता तथा महिलाओं के सर्वांगीण विकास को उच्च स्तर पर बढ़ावा देना वह आवश्यक समझता है।
श्वेतपत्र आज की दुनिया में लैंगिक समानता और महिलाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना जरूरी समझता है और कहता है कि ये अवसर के साथ-साथ चुनौती भी है। पत्र इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि चीन महिलाओं के विकास के लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाने और महिलाओं की वैश्विक प्रगति में एक नया अध्याय लिखने हेतु दुनियाभर के देशों के साथ काम करने के लिए तैयार है।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर