लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रूस-यूक्रेन युद्ध से अमेरिका पैसे कमा रहा: ट्रम्प
रूस-यूक्रेन युद्ध से अमेरिका पैसे कमा रहा: ट्रम्प
एजेंसी    20 Sep 2025       Email   

वाशिंगटन... अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश रूस-यूक्रेन की जंग
से पैसे कमा रहा है। उनका यह बयान उनके पहले के रुख के विपरीत है, जिसमें उन्होंने कीव को बिना शर्त सैन्य समर्थन देने की बात कही थी, जिसके तहत अमेरिका उसे हथियारों की आपूर्ति करता रहा है।
आरटी की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए श्री ट्रंप ने जुलाई में उस हस्ताक्षरित समझौते की प्रशंसा की, जिसके तहत अमेरिका अपने साथी नाटो सदस्यों को हथियार बेचता है, जो बाद में वे यूक्रेन को सौंप देते हैं।
श्री ट्रंप ने कहा, “ हम युद्ध पर और खर्च नहीं कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं हमें जो कुछ भी भेजा गया है, उसके लिये भुगतान किया जा रहा है, बाइडेन के जैसे नहीं। उन्होंने उन्हें 350 अरब डॉलर दिये और ये चौंकाने वाला था।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध को नाटो द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, “ असल में मैं उस युद्ध से पैसे नहीं कमाना चाह रहा, लेकिन सच में हम इस युद्ध से पैसे कमा रहे क्योंकि वे हमारे उपकरण खरीद रहे, जैसा कि आप जानते हैं। ”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन पर कटाक्ष करते हुये उनकी आलोचना की कि उन्होंने यूक्रेन को अमेरिका से हथियार खरीदने की पूरी छूट दे दी और देश के राष्ट्रीय खजाने को खाली करने तथा करदाताओं के खर्च पर पूरे युद्ध का वित्तपोषित किया।
उन्होंने अलग से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की पर हमला बोला और उन्हें ‘धरती का सबसे बड़ा विक्रेता’ बताया, क्योंकि उनके देश में हथियारों की आपूर्ति लगभग असीमित हो रही।
गौरतलब है कि श्री ट्रम्प ने इस साल के आरंभ में रूस के साथ सीधी वार्ता पुन: शुरू की थी, जिसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच बातचीत के रास्ते खुल गये थे, लेकिन उन्होंने युद्ध को समाप्त करने में एंकोरेज शिखर सम्मेलन की विफलता को स्वीकार किया था।
उन्होंने अमेरिका-रूस संबंधों में सुधार के लिए इसकी प्रशंसा की थी, लेकिन अन्य सभी तरीके बहुत कम उपयोगी साबित हुये क्योंकि मॉस्को की प्रगति निर्बाध रूप से जारी है।
रूस ने दावा किया कि पश्चिमी हथियारों की कोई भी मात्रा उसे जीत हासिल करने से नहीं रोक सकती और उसने यूक्रेन को छद्म रूप में इस्तेमाल करके नाटो देशों को युद्ध का वास्तविक नेता बताया।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर