लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

टिकटॉक के लिए अमेरिका-चीन में समझौता, अगले साल चीन जाएंगे ट्रम्प
टिकटॉक के लिए अमेरिका-चीन में समझौता, अगले साल चीन जाएंगे ट्रम्प
एजेंसी    20 Sep 2025       Email   

वाशिंगटन,..... अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर बात की जिसमें दोनों के बीच टिकटॉक को लेकर समझौता, द्विपक्षीय व्यापार तथा कई अन्य मुद्दों पर सहमति बनी।
श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर इस वार्ता को ''सफल'' बताते हुये कहा कि दोनों नेता इस साल अक्टूबर के अंत में दक्षिण कोरिया में होने वाले एपेक शिखर बैठक में मुलाकात करेंगे। इसके बाद अगले साल की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति चीन का दौरा करेंगे और बाद में चीनी राष्ट्रपति भी अमेरिका आयेंगे।
दोनों देशों के बीच पिछले जो बाइडेन प्रशासन के दौरान रिश्तों में दूरी आ गयी थी। यहां तक कि श्री ट्रम्प भी अब तक चीन के आलोचक रहे थे और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों से चीन पर शत-प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की अपील की थी। ऐसे में चीन के प्रति उनके रवैये में बदलाव वैश्विक कूटनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में लिखा, "चीन के राष्ट्रपति शी के साथ काफी सफल बातचीत हुई। हमने व्यापार, फेनटानिल, रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई समाप्त करने और टिकटॉक समझौते समेत कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण प्रगति की।" उन्होंने कहा कि बातचीत अच्छी रही। उन्होंने टिकटॉक समझौते को मिली मंजूरी की सराहना की।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते के तहत टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार कथित तौर पर अमेरिकी निवेशकों के एक समूह को बेचा जायेगा।
चीनी कंपनी बाइटडांस द्वारा संचालित टिकटॉक को अमेरिकी प्रशासन ने पहले ही बता दिया था कि उसे अपना अमेरिकी परिचालन बेचना होगा, अन्यथा वहां कारोबार समेटना पड़ सकता है।
पिछले साल हुये राष्ट्रपति चुनाव में अपने अभियान के लिए श्री ट्रम्प ने टिकटॉक का काफी इस्तेमाल किया था और राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने चार बार अमेरिका में उस पर प्रतिबंध लगाने की समय सीमा को आगे बढ़ाया है। फिलहाल यह समय सीमा दिसंबर तक बढ़ा दी गयी है।
अपने ब्रिटेन दौरे पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टिकटॉक को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में श्री ट्रम्प ने कहा था, "जो लोग इसमें निवेश कर रहे हैं, वे दुनिया के सबसे महान निवेशकों में से हैं।"
बाइटडांस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, 'बाइटडांस मौजूदा कानूनों के अनुसार यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा कि टिकटॉक अमेरिकी उपयोगकर्ताओं के लिए टिकटॉक यूएस के माध्यम से उपलब्ध रहे।'' उन्होंने दोनों राष्ट्रपतियों को ''अमेरिका में टिकटॉक को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों'' के लिए धन्यवाद दिया।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर