लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रुस हार चुका है, उसे वास्तविकता स्वीकार कर लेनी चाहिये: जेडी वेंस
रुस हार चुका है, उसे वास्तविकता स्वीकार कर लेनी चाहिये: जेडी वेंस
एजेंसी    29 Sep 2025       Email   

वाशिंगटन..... अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अब रूस हर मोर्चे पर हार चुका है और उसे वास्तविकता को स्वीकार कर लेना चाहिये।
श्री वेंस ने रविवार को फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कि रुस पहले ही हार चुका है और अब उसके पास भारी मानवीय और आर्थिक क्षति के बारे में कहने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा, "रुसी अर्थव्यवस्था जर्जर हो चुकी है। रुसी अब युद्ध के मैदान में कुछ भी हासिल नहीं कर पा रहे हैं। अब समय आ गया है कि वे बातचीत की मेज पर आएँ और शांति के बारे में गंभीरता से बात करें।"
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सप्ताह पहले अपने ट्रुथ सोशल पर लिखते हुए रूस को "कागज़ी शेर" बताया था। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन यूरोप के निरंतर समर्थन के साथ लड़ सकता है और मूल स्वरूप को वापस पा सकता है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पिछले हफ्ते तक ही रूसी सेना ने इस साल अब तक यूक्रेन में 4,700 वर्ग किलोमीटर और 205 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। रूस ने अर्थव्यवस्था के बारे में अमेरिका के दावों को भी यह कहकर खारिज कर दिया कि उसने पश्चिम के व्यापक प्रतिबंधों के साथ लंबे समय से तालमेल बिठा लिया है, भले ही उसे कुछ "समस्याओं" का सामना करना पड़ रहा हो।
अधिकारियों के अनुसार व्यापक पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद रूस की जीडीपी 2023 में 4.1 प्रतिशत और 2024 में 4.3 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी है।
उपराष्ट्रपति ने यूक्रेन की ओर से टॉमहॉक मिसाइलों के कथित अनुरोध के बारे में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ही तय करेंगे कि अमरीका के लिए क्या बेहतर है। उन्होंने कहा, "हम विचार कर रहे हैं।"
रिपोर्टों के मुताबिक, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सम्मेलन के दौरान श्री ट्रम्प से मुलाकात में टॉमहॉक मिसाइलों के विषय में प्रस्ताव रखा था, जिस पर श्री ट्रंप ने कहा था कि "हम इस पर काम करेंगे।"
गौरतलब है कि टॉमहॉक मिसाइल लंबी दूरी की, सबसोनिक क्रूज़ मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 460 से 2,500 किलोमीटर तक होती है और यूरोप से दागे जाने पर यह मास्को के आसपास के इलाक़ों तक पहुंच सकती है।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर