लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

परमाणु हथियार नहीं छोड़ेंगे, संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया की दो टूक
परमाणु हथियार नहीं छोड़ेंगे, संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया की दो टूक
एजेंसी    30 Sep 2025       Email   

नई दिल्ली .... उत्तर कोरिया और वहां के सर्वोच्च नेता किम जोंग परमाणु कार्यक्रम को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहते आए हैं। इसी सिलसिले में उत्तर कोरिया एक बार फिर चर्चा में तब आया जब संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में उत्तर कोरिया के वरिष्ठ उप विदेश मंत्री किम सोन ग्योंग ने दो टूक कहा कि उनका देश कभी भी अपने परमाणु हथियार नहीं छोड़ेगा। उन्होंने इन हथियारों को दक्षिण कोरिया के साथ शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी बताया। इस दौरान किम ने अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया द्वारा किए जा रहे सैन्य अभ्यासों को बढ़ते खतरे की तरह बताया। उत्तर कोरियाई उप विदेश मंत्री ने कहा कि इनकी वजह से कोरियाई प्रायद्वीप की सुरक्षा को अब पहले से ज्यादा खतरे का सामना है। उन्होंने कहा कि हम कभी भी परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ेंगे। यह हमारे संविधान में शामिल है। हालांकि देखा जाए तो इस बार उत्तर कोरियाई नेता का भाषण पहले की अपेक्षा थोड़ा नरम था। उन्होंने अमेरिका का नाम लिए बिना दादागीरी करने वाली ताकतों और अनुचित आर्थिक नीतियों की आलोचना की, लेकिन किसी तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी या भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। 






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर