लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

माफियाओं ने प्रदेश को जकड़ा रखा था
माफियाओं ने प्रदेश को जकड़ा रखा था
एजेंसी    09 Oct 2025       Email   

लखनऊ .... झांसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बताया है। सीएम योगी ने कहा आज यूपी का नागरिक देश में कहीं भी जाए, उसके सामने पहचान का संकट नहीं है। आप बाहर किसी को यूपी का बताएंगे तो सामने वाले के चेहरे पर चमक होगी। वो सम्मान की नजर से आपको देखेगा। सामने वाले को पता है कि यूपी गुलामी की मानसिकता से नहीं जीता है। उन्होंने कहा कि अपने महापुरुषों को सम्मान देता है। विरासत को सम्मान देता है। विकास पर काम करता है। 
गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी, भानी देवी गोयल स्कूल में आयोजित 36वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने विद्या भारती संस्थान की सराहना करते हुए कहा विद्या भारती एक ऐसा संस्थान है, जिसने बिना किसी सरकारी सहयोग के देश भर में भारतीय संस्कारों के तहत शिक्षा को बढ़ावा दिया। आज इसके बैनर तले 25 हजार संस्थान जुड़े हैं। योगी ने करीब 30 मिनट कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम योगी ने 20 करोड़ रुपए की लागत से कन्वेंशन सेंटर का उदघाटन भी किया। सीएम योगी ने कहा हार-जीत की परवाह किए बगैर जो व्यक्ति आगे बढ़ता है, विजयश्री उसी के चरणों को चूमती है। एक खिलाड़ी के लिए जीतना-हारना महत्वपूर्ण नहीं, उसका हौसला मजबूत होता है। पिछले 3 साल में यूपी सरकार ने 500 खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हैं, उन्हें नौकरी दी है। अभी बहुत जल्द नई भर्ती ला रहे हैं। हमने पुलिस में डिप्टी एसपी से लेकर, तहसीलदार और कानूनगो बनाए। ओलिंपिक में एकल गेम में गोल्ड मेडल जीतने वाले को 6 करोड़, सिल्वर मेडल पर 4 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल पर 2 करोड़ रुपए देते हैं। ओलिंपिक टीम में गोल्ड मेडल पर 3 करोड़, सिल्वर मेडल पर 2 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल पर 1 करोड़ रुपए देते हैं। सीएम योगी ने कहा माफियाओं ने प्रदेश को जकड़ा रखा था। दंगाइयों की गिद्ध दृष्टि में प्रदेश जल रहा था। माफिया जिस तरह सौदेबाजी कर रहे थे, उसी से पहचान का संकट खड़ा हुआ था। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है। भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बनकर देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर