लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नमस्ते बीएचयू ऐप के जरिये पांच सप्ताह में 108 बार मांगी गई मदद
नमस्ते बीएचयू ऐप के जरिये पांच सप्ताह में 108 बार मांगी गई मदद
एजेंसी    13 Oct 2025       Email   

वाराणसी.... काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘नमस्ते बीएचयू’ ऐप में जोड़ा गया सुरक्षा अलर्ट बटन प्रभावी साबित हो रहा है।
इस बटन को संभावित असुरक्षित या आपातकालीन परिस्थितियों में छात्राओं को तत्काल सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। सोमवार को मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. एस.पी. सिंह ने बताया कि बीते पांच सप्ताह में इस सुविधा के माध्यम से 108 बार मदद मांगी गई। प्रत्येक बार सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को कुशलतापूर्वक संभाला।
तीन सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच सुरक्षा टीम ने छात्राओं द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों, जिनमें चिकित्सकीय आपात स्थिति भी शामिल हैं, में 108 बार दबाए गए सुरक्षा अलर्ट बटन पर त्वरित कार्रवाई की। इस अवधि में प्रत्येक कॉल पर बिना किसी विलंब के प्रतिक्रिया दी गई, जो सतर्कता और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
प्रो. सिंह ने कहा, “हमारी सुरक्षा टीम का प्रदर्शन विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति हमारे अटूट संकल्प को दर्शाता है। प्रत्येक अलर्ट, चाहे उसकी प्रकृति कुछ भी हो, पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की गई।” घटनाओं की समीक्षा से पता चला कि कुछ अलर्ट गलती से दबाए गए थे, फिर भी सुरक्षा टीम ने प्रत्येक कॉल को गंभीरता और आपातकालीन प्राथमिकता के साथ लिया। यह नीति सुनिश्चित करती है कि वास्तविक आपात स्थितियों में तुरंत सहायता उपलब्ध हो और प्रणाली की विश्वसनीयता पर विद्यार्थियों का भरोसा बना रहे।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर