लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जूता कारोबारी से आयकर छापे से बचने के लिये मांगे पांच करोड़
जूता कारोबारी से आयकर छापे से बचने के लिये मांगे पांच करोड़
एजेंसी    13 Oct 2025       Email   

आगरा ... उत्तर प्रदेश में आगरा की सिकंदरा थाने की पुलिस ने जूता कारोबारी के पुत्र से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि आयकर विभाग के छापे से बचने के लिए जूता कारोबारी पूरन डावर के बेटे संभव डावर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत मिली है। जूता फैक्ट्री में चार पेज की एक चिट्ठी पहुंची है जिसमें पांच करोड़ की रकम मांगने का जिक्र है। सोमवार को थाना सिकंदरा में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक जूता फैक्ट्री के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। चिट्ठी के मुताबिक 12 अक्टूबर तक पांच करोड़ रुपए चाय की दुकान पर पहुंचाने थे।
मिली जानकारी के अनुसार सात अक्टूबर को फैक्ट्री के अंदर पार्किंग एरिया में मैनेजर राजीव मिश्रा को एक लिफाफा पड़ा हुआ मिला था। लिफाफे में चार पेज को हस्त लिखित एक चिट्ठी थी। चिट्ठी भेजने वाले ने लिखा था कि वो खुद एक इनकम टैक्स ऑफिसर के यहां बैठा हुआ था तभी एक फाइल आई जिसमें डावर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज लिखा हुआ था । इनकम टैक्स ऑफिसर के यहां पर रेड मारने की तैयारी की जा रही थी। अगर रेड से बचना है तो पांच करोड़ रुपए नेशनल हाईवे 19 पर स्थित गुरुद्वारे के सामने फ्लाई ओवर के नीचे चाय दुकान पर पहुंचा देना। इनकम टैक्स के अधिकारी से बात हो जाएगी और इनकम टैक्स को रेड नहीं होगी। अगर रेड हो गई तो बहुत बदनामी हो जाएगी। चाय की दुकान पर 5 करोड़ रुपयों से भरा पार्सल रख देना और अपने दो कर्मचारियों को देख रेख में लगा देना। एक व्यक्ति आयेगा और रुपयों का पार्सल लेकर चला जाएगा। चिट्ठी में ये भी लिखा था कि रुपए मिलने के अंदर 15 दिनों में फाइल आपके पास पहुंच जाएगी। किसी नेतागिरी के चक्कर में मत फंसना वरना नुकसान हो जाएगा।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर