लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ट्रम्प ने किया इज़रायल-हमास जंग के खात्मे का एलान
ट्रम्प ने किया इज़रायल-हमास जंग के खात्मे का एलान
एजेंसी    13 Oct 2025       Email   

वाशिंगटन... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को इज़रायल और हमास के बीच जंग के खत्म होने का एलान कर दिया।

श्री ट्रम्प ने अपने खास विमान एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए युद्धविराम के टिके रहने पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा, “ मुझे लगता है कि यह जारी रहेगा। इसके जारी रहने के कई कारण हैं। लेकिन मुझे लगता है कि लोग इससे थक चुके हैं। सदियों बीत गये हैं... मुझे लगता है कि लोग इससे थक चुके हैं।”

शुक्रवार सुबह लागू हुआ यह युद्धविराम श्री ट्रम्प की 20-सूत्रीय गाजा शांति योजना के पहले चरण के बाद आया है। इस योजना में हमास का निरस्त्रीकरण और क्षेत्र में अमेरिका के नेतृत्व में एक समन्वय केंद्र की स्थापना शामिल है। इसके अगले चरणों पर बातचीत अभी भी जारी है।

युद्धविराम समझौते के तहत, हमास और इजरायल सभी बंधकों को रिहा करेंगे।

यह जंग सात अक्टूबर, 2023 को इज़रायल पर हमास के हमलों से शुरू हुयी थी। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, तब से, इज़रायल की सैन्य प्रतिक्रिया में 67,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे गये हैं, जिनमें 18,000 से अधिक बच्चे शामिल हैं।

उड़ान भरने से पहले, श्री ट्रम्प ने इस यात्रा को ‘एक बेहद खास समय’ बताते हुए इसे दुर्लभ एकता का क्षण बताया। उन्होंने युद्ध विराम के लिए इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कतर की भूमिका की प्रशंसा की।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31