लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यूपी की मिराया व दिल्ली की मानवी की जोड़ी ने जीता बालिका युगल खिताब
यूपी की मिराया व दिल्ली की मानवी की जोड़ी ने जीता बालिका युगल खिताब
एजेंसी    15 Oct 2025       Email   

लखनऊ.... उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल व दिल्ली की मानवी राठी की जोड़ी ने आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में कोर्ट पर शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए बालिका युगल खिताब अपने नाम कर लिया।
बालक एकल में यूपी के ऋषि यादव, अनुज कुमार व सानिध्य द्विवेदी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालिका एकल में उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल ने सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
बालिका युगल के फाइनल में उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल व दिल्ली की मानवी राठी की जोड़ी ने दिल्ली की स्नेह नंदल व वैष्णवी सिंह को 6-3, 7-5 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीत ली। दूसरे सेट में मिराया व मानवी को अंक जुटाने के लिए जूझना पड़ा, जहां स्नेह–वैष्णवी की जोड़ी ने जोरदार वापसी की कोशिश की। हालांकि मिराया–मानवी ने निर्णायक पलों में सटीक शॉट के चयन और बेहतरीन रणनीति से बाजी पलट दी।
इससे पूर्व सेमीफाइनल में स्नेह व वैष्णवी ने रूहिन व द्युति को 6-4, 1-6, 11-9 से हराया जबकि मिराया व मानवी ने दिया व आद्या को रोमांचक मुकाबले में 1-6, 7-6(5), 10-7 से मात दी।
बालक एकल क्वार्टर फाइनल में गैर वरीय उत्तर प्रदेश के अनुज कुमार ने अपने ही भाई और पांचवीं वरीय अनुरुद्ध कुमार को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया। तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव ने महाराष्ट्र के वीरेन सूर्यवंशी को 7-5, 6-2 से हराया जबकि आठवीं वरीय उत्तर प्रदेश के सानिध्य द्विवेदी ने हरियाणा के यज मलिक को 7-5, 6-1 से शिकस्त दी। छठीं वरीय तेलंगाना के राघव प्रभु ने शीर्ष वरीय हरियाणा के हर्ष मलिक को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरा बड़ा उलटफेर किया।
बालिका एकल क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की मेहर शर्मा ने तीसरी वरीय दिल्ली की ही वैष्णवी सिंह के खिलाफ 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर भरी बड़ी जीत दर्ज की। सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल ने प्रदेश की ही आशी शमशेरी को 6-3, 6-0 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, वहीं शीर्ष वरीय दिल्ली की स्नेह नंदल ने महाराष्ट्र की शिरीमोयी कामत को 6-1, 6-1 से आसानी से हराया जबकि कर्नाटक की आद्या चौरसिया ने दिल्ली की द्युति जैन को 7-6(3), 6-2 से मात दी।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर