लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सुपरस्टार महेश बाबू ने किया ‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़
सुपरस्टार महेश बाबू ने किया ‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़
एजेंसी    17 Oct 2025       Email   

मुंबई.... दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने फिल्म ‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है।
‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर अब आधिकारिक रूप से रिलीज हो चुका है, जिसे सुपरस्टार महेश बाबू ने डिजिटली रिलीज़ किया है।वैंकट कल्याण द्वारा निर्देशित इस अलौकिक थ्रिलर में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं और दिव्या खोसला अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
ट्रेलर रिलीज़ के मौके पर 'जटाधारा' के बारे में बात करते हुए निर्माता शिविन नारंग ने कहा, “जटाधारा सिर्फ एक अलौकिक थ्रिलर नहीं है; यह हमारी सांस्कृतिक जड़ों की उस गहराई में उतरने की यात्रा है, जहाँ मिथक सांस लेते हैं और अंधकार सुनता है। मैंने एक ऐसी दुनिया रचने की कोशिश की है, जहाँ हर अनुष्ठान में शक्ति होती है और हर दंतकथा की एक कीमत होती है।”
मुख्य अभिनेता सुधीर बाबू ने अपनी बात साझा करते हुए कहा, “यह मेरे करियर के सबसे गहन और चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है। कहानी की गहराई और ऊर्जा कुछ ऐसी है जैसी मैंने पहले कभी महसूस नहीं की।”
इसके साथ ही फिल्म की मुख्य नायिका अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “जटाधारा को खास बनाता है, इसका अलौकिकता को मानवीय भावनाओं से जोड़ना। यहाँ डर केवल बाहर नहीं, बल्कि भीतर तक असर करता है और कहानी खत्म होने के बाद भी मन में बना रहता है।”
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत ‘जटाधारा’ का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है। सह-निर्माता अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा हैं, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी हैं। फिल्म का शानदार साउंडस्केप ज़ी म्यूज़िक कंपनी ने तैयार किया है। ‘जटाधारा’ सात नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज़ होगी।






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य