लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

‘120 बहादुर’ के सीन देखकर रज़नीश रेज़ी घई की आंखों में आ गए थे आंसू
‘120 बहादुर’ के सीन देखकर रज़नीश रेज़ी घई की आंखों में आ गए थे आंसू
एजेंसी    17 Oct 2025       Email   

मुंबई.... फिल्म 120 बहादुर के निर्देशक रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने बताया है कि इस फिल्म के कुछ सीन को देखकर उनकी आंखो में आंसू आ गये थे।
एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर इस साल की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने उस खास पल के बारे में खुलकर बात की है जिसने उन पर गहरा असर डाला है।जब उनसे पूछा गया कि क्या शूटिंग के दौरान कोई ऐसे सीन थे जिन्होंने आप या क्रू पर गहरा भावनात्मक प्रभाव डाला, रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने कहा, " यदि आप इस लड़ाई के बारे में जानते हैं, तो 120 में से ज़्यादातर लोग इस लड़ाई में लड़ते हुए मारे गए। इसलिए हमने कई सीन शूट किए हैं जहां, एक-एक करके हम उन्हें खोते जाते हैं। और ये सीन इतने भावुक तरीके से सामने आए कि जब मैं इन्हें एडिट में देख रहा था, तो एक-दो बार मेरी आँख में भी आंसू आ गए। मुझे लगता है कि इसका भावनात्मक हिस्सा दिल के सही तार छूता है।"
रजनीश घई ने कहा, “ये सीन शूट करने में भी सबसे मुश्किल थे, और जब आप खुद इसे महसूस कर रहे होते हैं और सीन असल में अच्छे निकलते हैं, तो ये आपको गहराई से छू जाते हैं। इसलिए मैं कहूँगा कि मैं इस फिल्म के भावनात्मक हिस्से पर सच में गर्व महसूस करता हूँ। ये पूरी फिल्म में चलता है, लेकिन मुझे लगता है कि हमने उन लम्हों को सही तरीके से पकड़ा है। लड़कों के बीच की दोस्ती भी बहुत ही खूबसूरती से सामने आई है।”
फिल्म '120 बहादुर' 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों के असाधारण साहस को बयान करती है, जिन्होंने 1962 के वॉर के दौरान रेजांग ला की लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपने जवानों के साथ मिलकर भारतीय सैन्य इतिहास की सबसे निर्णायक लड़ाइयों में से एक में हर मुश्किल का सामना किया था।इस फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट), और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और