लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कहीं जुआ खेलने के चक्कर में तो नहीं हुई सेल्समैन राजकुमार जायसवाल की हत्या
कहीं जुआ खेलने के चक्कर में तो नहीं हुई सेल्समैन राजकुमार जायसवाल की हत्या
एजेंसी    22 Oct 2025       Email   

- पुलिस की जांच में यह भी पॉइंट आया सामने, तफ्तीश में आई तेजी 

- अपने तगड़े नेटवर्क के जरिए हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी क्राइम ब्रांच टीम

गाजीपुर, डीएनएन।  देशी शराब की दुकान के सेल्समैन राजकुमार जायसवाल हत्याकांड के मामले में एक ऐसा नया मोड़ सामने आया है जिसकी परिकल्पना करना भी आम इंसान के बस की बात नहीं है। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार की देर रात शराब की दुकान बंद होने के बाद राजकुमार मोहाव गांव की तरफ गया था। सूत्र बताते हैं कि इस इलाके में चंदन नामक कोई जुए के अड्डे का संचालन करता है। इसी अड्डे पर राजकुमार भी गया था और वहां अपनी किस्मत आजमाने के लिए दावा भी लगाया था। सूत्र बताते हैं कि जुए के खेल में सेल्समैन ने 5 लाख रुपए की बाजी मारी थी । बाजी मरने के बाद सेल्समैन वापस अपनी दुकान पर आ रहा था। चुंकि सेल्समैन का जुए के खेल में 5 लाख रुपए का जीतना मौके पर मौजूद कई लोगों को खटक रहा था। सूत्र बताते हैं कि जुए में जीते गये 5 लाख रुपए को लूटने के चक्कर में सेल्समैन राजकुमार जायसवाल की हत्या हुई है। हालांकि पुलिस भी इस महत्वपूर्ण बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है। अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में खुलकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इन सभी को किसी गुप्त स्थान पर बैठकर पूछताछ की जा रही है।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली