लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कांग्रेस ने कभी सरदार पटेल को सम्मान नहीं दिया: नंदी
कांग्रेस ने कभी सरदार पटेल को सम्मान नहीं दिया: नंदी
एजेंसी    25 Oct 2025       Email   

बांदा.... उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग एवं बांदा जिला प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने कभी सरदार वल्लभ भाई पटेल को सम्मान नहीं दिया जबकि वह सम्मान के हकदार थे।
श्री नंदी ने यहां पत्रकारों से कहा कि सरदार पटेल का सम्मान भाजपा सरकार में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची बड़ी प्रतिमा "स्टैचू ऑफ यूनिटी" स्थापित की गई। सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु उनकी जयंती पर इस वर्ष 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक विभिन्न राष्ट्रीय व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को सभी बूथों में संगोष्ठी सहित जिला स्तर पर "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन होगा और 1 नवंबर से 6 दिसंबर तक लोकसभा और विधान सभा स्तरीय पद यात्राएं आयोजित होगी। जिसमें महाविद्यालय और इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगें। साथ ही विद्यालयों में राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अतिरिक्त अनेकों प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जन- जन तक पहुंचना है।
इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में लौह पुरुष जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता की। कार्यशाला में जनपद प्रभारी मंत्री सहित प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार के मंत्री/प्रभारी जिला मंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मंत्री ने जिला प्रशासन को सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में साफ सफाई, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, सड़क मरम्मत आदि के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित जिलाधिकारी जे रीभा, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर