लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

समाजवादी विचार ही देश को दे सकते हैं खुशहाली : अखिलेश
समाजवादी विचार ही देश को दे सकते हैं खुशहाली : अखिलेश
एजेंसी    31 Oct 2025       Email   

लखनऊ .... समाजवादी आंदोलन के महानायक आचार्य नरेन्द्र देव की 136वीं जयंती पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में गोमती नदी किनारे स्थित उनके स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर आचार्य के परिजन यषोवर्धन और मीरा वर्धन भी उपस्थित रहीं।
मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि “आचार्य नरेंद्र देव समाजवादी आंदोलन के जनक थे। वे समाजवादी विचारों के साथ-साथ बौद्ध दर्शन से भी गहराई से प्रभावित थे। वे महान शिक्षाविद, राष्ट्रनायक और मानवता के प्रति समर्पित व्यक्ति थे।”
उन्होंने कहा कि देश में खुशहाली और विकास समाजवादी रास्ते से ही संभव है। जब देश में अमीरी-गरीबी की खाई बढ़ रही है और नफरत फैलाने वाली ताकतें सक्रिय हैं, तब सबको आचार्य जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है जिसने जनता से किए कोई भी वादे पूरे नहीं किए। “भाजपा ने नए शहर बसाने और उन्हें स्मार्ट बनाने का वादा किया था, लेकिन आज सभी शहरों में जाम, गंदगी और अव्यवस्था है। साफ-सफाई की स्थिति दयनीय है, नदियां प्रदूषित हैं,”।
उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन न नौजवानों को नौकरी मिली और न ही किसानों की आय बढ़ी। किसान धान की खरीद और खाद के लिए परेशान हैं।”
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की साख गिर रही है और भाजपा को बताना चाहिए कि “अमेरिका जैसे देश उनके प्रधानमंत्री को ‘किलर’ क्यों कह रहे हैं।” कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, विधायक रविदास मेहरोत्रा, डॉ. मधु गुप्ता, जयसिंह जयंत, फाखिर सिद्दीकी, पूजा शुक्ला समेत बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर