लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

काशी में आज रेल, जल एवं हवाई मार्गों की बेहतरीन कनेक्टिविटी : योगी
काशी में आज रेल, जल एवं हवाई मार्गों की बेहतरीन कनेक्टिविटी : योगी
एजेंसी    31 Oct 2025       Email   

वाराणसी... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कहा कि काशी में आज रेल, जल और हवाई मार्गों की बेहतरीन कनेक्टिविटी है। जिसकी वजह से काशी आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होती।
उन्होने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प हुआ है। काशी में तमिलनाडु से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की तस्वीर ही बदल दी है। बहुत शीघ्र काशीवासियों को अर्बन रोपवे प्रोजेक्ट का भी उपहार मिलने वाला है। इसकी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
योगी ने कहा “ जिस स्थान पर धर्मशाला बनी है, उस स्थान पर दो सौ वर्षों से सोसाइटी द्वारा बाबा विश्वनाथ जी की पूजा-अर्चना के लिए कार्य किया जा रहा था। बीच के कालखंड में कुछ लोगों ने इस स्थान पर अतिक्रमण कर लिया था। मुझे जैसे ही पता चला, मैंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया और स्थान को खाली करवाया। आज भव्य धर्मशाला श्रद्धालुओं के लिए बन गई है। जो भी निवेशक काशी आए हैं, उनको कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश सबसे सुरक्षित और अच्छी जगह है।”
उन्होने कहा कि यह समारोह ऐसे समय हो रहा है, जब कल से गंगा महोत्सव भी शुरू हो रहा है। देव दीपावली का भव्य आयोजन भी पांच नवंबर को होने जा रहा है। तमिलनाडु और विदेश से आए सभी लोग जरूर अवलोकन करें, आपको अलग अनुभूति होगी।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर