लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

माेदी ने लखनऊ को
माेदी ने लखनऊ को 'पाक-कला का सृजनशील शहर' घोषित किये जाने पर जाहिर की खुशी
एजेंसी    01 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली.... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की ओर से 'पाक-कला का सृजनशील शहर' घोषित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
श्री मोदी ने कहा कि लखनऊ शहर एक जीवंत संस्कृति का पर्याय है, जिसके केंद्र में पाक-कला की समृद्ध परंपरा है। उन्होंने कहा कि यूनेस्को से मान्यता प्राप्त होना शहर के इस विशिष्ट पहलू को उजागर करता है। उन्होंने दुनिया भर के लोगों से लखनऊ आने और इसकी विशिष्टता का अनुभव करने का आह्वान किया है।
यूनेस्को ने एक्स पर लिखा, " मुंह में पानी लाने वाले गलौटी कबाब से लेकर अवधी बिरयानी, मजेदार चाट, गोलगप्पे, मक्खन मलाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ खाने के शौकीन लोगों के लिए जन्नत है, जो सदियों पुरानी परंपराओं से भरपूर है। "
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर लिखा, " लखनऊ एक जीवंत संस्कृति का पर्याय है, जिसके मूल में शानदार पाक-कला संस्कृति है। मुझे खुशी है कि यूनेस्को ने लखनऊ के इस पहलू को मान्यता दी है और मैं दुनिया भर के लोगों से लखनऊ आने और इसकी विशिष्टता को अनुभव करने का आह्वान करता हूं। "
गौरतलब है कि तहजीब और नफासत के लिए मशहूर नवाबों के शहर लखनऊ को यूनेस्को ने इंटरनेशनल सिटी डे के अवसर शुक्रवार को 'क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी' यानी पाक-कला के लिए विख्यात शहरों की सूची में शामिल किया है। यूनेस्को की इस तरह के शहरों की सूची में शामिल होने वाला लखनऊ देश का दूसरा शहर बन गया है। इससे पहले हैदराबाद को यह दर्जा प्रदान किया गया था। दुनिया भर के 70 शहरों को यूनेस्को ने इस तरह की मान्यता प्रदान की है।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर