लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

तंज़ानिया में विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बीच राष्ट्रपति हसन की फिर जीत
तंज़ानिया में विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बीच राष्ट्रपति हसन की फिर जीत
एजेंसी    01 Nov 2025       Email   

डोडोमा.... तंज़ानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने देश के विवादित आम चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल कर ली है।
शनिवार को चुनाव आयोग ने आधिकारिक नतीजों का ऐलान करते हुए यह जानकारी दी। आयोग ने बताया कि सुश्री हसन ने 97.66 प्रतिशत वोट प्राप्त किए।
राष्ट्रपति हसन साल 2021 में पूर्व राष्ट्रपति जॉन मगोफुली की मृत्यु के बाद सत्ता में आई थीं और वह अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी यह जीत विवादों से घिरी हुयी है और देश में लोकतंत्र एवं मानवाधिकारों की स्थिति को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता जताई गयी है।
इससे पहले बुधवार को हुए मतदान के बाद पूरे देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। राजधानी डोडोमा और प्रमुख शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतों में आग लगाई और सुश्री हसन के बैनर फाड़े, जबकि पुलिस ने जवाब में आंसू गैस और गोलियां चलाईं।
सुश्री हसन की इतनी बड़ी जीत की एक वजह यह भी है कि इन चुनावों में उनके सभी प्रमुख प्रतिद्वंदियों को पहले ही प्रतिबंधित या बाहर कर दिया गया था। मुख्य विपक्षी पार्टी चाडेमा को भी चुनाव में भाग लेने से रोका गया था। इस पार्टी ने दावा किया है कि इस हिंसा में लगभग 700 लोगों की मौत हुई है। पार्टी ने यह आंकड़ा अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से जुटाई गई रिपोर्टों के आधार पर बताया। कुछ लोगों ने इन आंकड़ों को बढ़ाचढ़ा कर पेश करने की भी बात कही है।
चुनाव सुधारों की मांग करने वाले मुख्य विपक्षी नेता तुंदू लिसु को देशद्रोह के आरोप में जेल भेजा गया है और एक अन्य प्रमुख विपक्षी उम्मीदवार लुहागा म्पीना को भी चुनाव लड़ने से रोक दिया गया।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर