लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

गंगा स्वच्छता अभियान का आगाज करेंगी उमा भारती
गंगा स्वच्छता अभियान का आगाज करेंगी उमा भारती
एजेंसी    03 Nov 2025       Email   

प्रयागराज..... पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती मंगलवार को कार्तिक चतुर्दशी के मौके पर प्रयागराज में गंगा स्वच्छता और श्रद्धा संकल्प अभियान का आगाज करेंगी।
उमा भारती गंगा की स्वच्छता और महाकुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए आभार भी व्यक्त करेंगी। वह मंगलवार को संगम तट पर सुबह 10:30 बजे हजारों लोगों के साथ पांच डुबकी भी लगाएंगी। पांच डुबकी में पहली डुबकी कुंभ के भव्य आयोजन के लिए योगी और मोदी जी को धन्यवाद के लिए रहेगी। वहीं दूसरी डुबकी साधु संतों का कुंभ में आने के लिए वंदन और आभार के लिए लगाएगी। तीसरी डुबकी प्रयागराज वासियों द्वारा धैर्य और सद्भावना दिखाने पर उनका आभार,चौथी डुबकी महाकुंभ में विश्व भर से आए श्रद्धालुओं का आभार जताने के लिए।पांचवी डुबकी मां गंगा की निर्मलता और अविरलता को बनाए रखने के लिए हमारी प्रतिबद्धता बनी रहे इसके लिए लगाई जाएगी।
इस कार्यक्रम के बाद उमा भारती महाकुंभ में संगम स्नान करने आए लोगों से आह्वान करेंगी,कि अलग-अलग समय पर वह जाकर मां गंगा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें,इसके बाद गंगा की निर्मलता और अविरलता को लेकर संकल्प दिलाएंगी ताकि गंगा के प्रति लोगों में एक जिम्मेदारी का बोध उत्पन्न हो।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर