लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पप्पू टप्पू के बयान पर उमा भारती ने किया योगी का समर्थन
पप्पू टप्पू के बयान पर उमा भारती ने किया योगी का समर्थन
एजेंसी    03 Nov 2025       Email   

प्रयागराज...भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहार चुनाव को लेकर पप्पू, टप्पू और अप्पू वाले बयान का समर्थन करते हुये कहा कि इस विषय पर वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकती है लेकिन छोटे भाई के समान योगी ने जो कहा है वह ठीक कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।वहीं मेरठ हापुड़ सीट से लोकसभा सांसद व रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल के सांसद निधि 5 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ किए जाने की मांग के सवाल पर उमा भारती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है “ मेरा मानना है कि सांसद विकास निधि होनी ही नहीं चाहिए।”
सुश्री भारती ने कहा है कि इससे पहले जिला मंडल योजना का अध्यक्ष सांसद होता था। उस समय जिले में विभिन्न योजनाओं के लिए जो बजट आता था। उसमें प्राथमिकता के आधार पर तय होता था। वह एक बेहतर प्रयोग था। प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के कार्यकाल में सांसद विकास निधि की शुरुआत हुई। सांसदों को जिला मंडल योजना का अध्यक्ष बना देना चाहिए। इस व्यवस्था में विधायक भी अपने क्षेत्र की योजनाओं का प्रस्ताव रखते थे।
तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के बयान पर कि हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहा है और हिंदू खतरे में है को लेकर कहा है कि संत को सब बोलने का अधिकार है। वह उनके बयान पर टिप्पणी नहीं कर सकती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व चैंपियन बनने पर बेटियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि बहुत ही गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमेशा आगे रही हैं।लेकिन लोग यह समझते थे कि महिलाएं घर में ही रहकर काम कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेल के क्षेत्र में भी वह इतना आगे बढ़ी हैं कि मैं उनका अभिनंदन करती हूं।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर