लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मिर्जापुर में कलियुगी पुत्र ने की मां की हत्या
मिर्जापुर में कलियुगी पुत्र ने की मां की हत्या
एजेंसी    03 Nov 2025       Email   

मिर्जापुर.... उत्तर प्रदेश में मिर्जापुरके जिगना क्षेत्र में पुत्रवधू की पिटाई से मना करने से गुस्साये युवक ने अपनी मां की गला घोंट कर हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि बहेड़ा गांव निवासी रामसूरत बिंद रविवार शाम को समय से खाना न देने के लिए अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। उसकी मां चमेलिया देवी (65) ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। यही बात रामसूरत बिंद को नागवार गुजरी और वह पत्नी को छोड़ कर अपनी मां को ही मारने लगा और नशे की हालत में गला दबा दिया।आस पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव कर चमेलिया देवी को अस्पताल ले कर जा रहें थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
घटना की रिपोर्ट चमेलिया देवी के बड़े पुत्र राममूरत ने थाने में दर्ज कराई।अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आया है कि मृतका के सबसे छोटे पुत्र ने नशे की हालत में अपनी मां की गला दबा दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर