लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आगरा में फर्जी अग्निवीर गिरफ्तार
आगरा में फर्जी अग्निवीर गिरफ्तार
एजेंसी    03 Nov 2025       Email   

आगरा ... उत्तर प्रदेश में आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सेना की वर्दी में रेल यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले फर्जी अग्निवीर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमेठी का रहने वाला राजन गुप्ता खुद को अग्निवीर बताता था और आगरा में किराए के मकान में रह रहा था। राजन गुप्ता वर्दी पहन पर ट्रेन में घुस जाता था और खुद को सेना में अग्निवीर बता कर बर्थ पर बैठ जाता था। यात्री सैन्य कर्मी समझ पर भरोसा कर लिया करते थे और मौका मिलते ही यात्रियों का सामना चोरी करके फरार हो जाता था। रविवार शाम को आगरा कैंट स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म नंबर 6 से गिरफ्तारी हुई है।
जानकारी के मुताबिक राजन गुप्ता ने फर्जी आई कार्ड भी बना रखा था। सेना की वर्दी पहन कर राजन बिना टिकट के ट्रेन में चढ़ जाता था और कई बार रेलवे के कर्मचारियों ने रोका टोकी तो राजन गुप्ता ने अपना फर्जी आई कार्ड दिखा कर रेलवे कर्मचारियों को गुमराह किया। ट्रेन और प्लेट फॉर्म पर चोरियों की वारदात बढ़ गईं तो जीआरपी आगरा कैंट ने खोजबीन की तब पता चला कि राजन गुप्ता सेना की वर्दी पहन कर चोरी किया करता था। जीआरपी कैंट स्टेशन ने राजन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। राजन गुप्ता के पास से 4 पेनकार्ड, 11 डेबिट कार्ड के अलावा सेना की वर्दी भी बरामद की है।
जीआरपी ने उसके पास से दो अग्निवीर प्रमाण पत्र भी बरामद किए हैं। जीआरपी ने सेना के अधिकारियों को जानकारी दी तो सेना के जवान पूछताछ के लिए पहुंच गए। सेना के जवानों ने कई घंटों की पूछताछ की तो सेना ने स्पष्ट कर दिया कि राजन गुप्ता का से अग्निवीर या सेना से कोई ताल्लुक नहीं है। एयरपोर्स और इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने भी पूछताछ जिससे पूरी स्थिति साफ हो गई कि राजन गुप्ता फर्जी अग्निवीर बन कर चोरी किया करता था। फिलहाल जीआरपी ने आरोपी राजन गुप्ता को जेल भेज दिया है।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर