लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

तेजप्रताप बोले, एक इशारा...जयचंदों को जमीन में गाड़ देंगे, तेजस्वी की बुद्घि पर पर्दा
तेजप्रताप बोले, एक इशारा...जयचंदों को जमीन में गाड़ देंगे, तेजस्वी की बुद्घि पर पर्दा
एजेंसी    16 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... लालू परिवार में मचा घमासान थमता नहीं दिख रहा है। परिवार-पार्टी से बेदखल तेजप्रताप यादव बहन रोहिणी आचार्य के परिवार-पार्टी छोड़ने के पूरे विवाद से खफा हैं। इंस्टा पर उनकी पार्टी की ओर से देर रात एक पोस्ट शेयर की गई है। इसमें पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी के पत्रकारों से बात करने वाला वीडियो है। साथ ही लिखा कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। 
मेरे साथ जो हुआ-वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है। सुन लो जयचंदों- परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी। जब से मेरी रोहिणी बहन के चप्पल उठाने की खबर सुनी, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है। जब जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं, तो बुद्धि पर पड़ी धूल उड़ जाती है। इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की भी बुद्धि पर परदा डाल दिया है। इस अन्याय का परिणाम बेहद भयावह होगा। समय का लेखा-जोखा बड़ा कठोर है। यह लड़ाई किसी दल की नहीं- परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है। 14 नवंबर को आए चुनावी नतीजों के बाद तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी यादव और उनके करीबियों पर निशाना साधा था। उनकी पार्टी ने हार के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया गया। इसमें लिखा तेजस्वी फेलस्वी हो गया। राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने कहा, ‘राबड़ी देवी मेरी बहन हैं और मैंने भी बहुत कुछ सहा है, लेकिन मैंने अपनी बहन के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। जो कुछ भी सुना जा रहा है। 






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर