लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हवा में ही नष्ट हो जाएगा दुश्मन का ड्रोन, 5 किमी की मारक क्षमता
हवा में ही नष्ट हो जाएगा दुश्मन का ड्रोन, 5 किमी की मारक क्षमता
एजेंसी    17 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी सेना ने भारत के विरुद्ध बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया था। इसके मद्देनजर भारतीय सेनाएं दुश्मन के ड्रोन के विरुद्ध अपनी क्षमताओं को और मजबूत बना रही हैं।
इसके लिए थलसेना और वायुसेना 16 स्वदेशी ‘ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम’ के आर्डर देने जा रही हैं। यह प्रणाली दो किलोमीटर दूर से दुश्मन के ड्रोन को लेजर बीम से मार गिराने और उन्हें निष्कि्रय करने में सक्षम है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम (मार्क 2) को रक्षा मंत्रालय जल्द मंजूरी दे सकता है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि 10 किलोवाट की लेजर बीम से दुश्मन ड्रोन को मार गिराने की दूरी दोगुनी हो जाएगी। इससे पहले की प्रणाली सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी तक ही दुश्मन ड्रोन को निशाना बनाने में सक्षम थी। डीआरडीओ दरअसल लगातार लंबी दूरी की लेजर-आधारित ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरसेप्शन सिस्टम्स को विकसित कर रहा है। विकास के इस क्रम में उसने डायरेक्ट एनर्जी वेपन सिस्टम का भी सफल परीक्षण किया है, जो पांच किलोमीटर की दूरी तक की प्रणालियों को निशाना बना सकता है। वह भारतीय सेना की भागीदारी से अपने परीक्षण जारी रखे हुए है। पांच किलोमीटर की मारक क्षमता 30 किलोवाट के लेजर-आधारित डायरेक्ट एनर्जी वेपन से हासिल की जाएगी। डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला सेंटर फार हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज (चेस) ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में अप्रैल में पहली बार 30 किलोवाट के लेजर-आधारित वेपन सिस्टम (डीईडब्ल्यू एमके-2ए) का उपयोग करके फिक्स्ड-विंग वाले विमानों, मिसाइलों और स्वार्म ड्रोनों को मार गिराने की क्षमता प्रदर्शित की थी। ऐसा करके भारत इस तरह की क्षमता रखने वाले अमेरिका, चीन और रूस सहित चुनिंदा देशों में शामिल हो गया। डीआरडीओ प्रमुख डा. समीर वी. कामत ने कहा था कि डीआरडीओ अन्य हाई-एनर्जी सिस्टम्स पर भी काम कर रहा है। 






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली