लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 32 करोड़
डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 32 करोड़
एजेंसी    17 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली ... नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी और आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरु से एक साइबर फ्रॉड की सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक 57 साल की महिला को डिजिटल अरेस्ट कर दो महीने के भीतर 32 करोड़ रुपए ठगे गये। ठगों ने डीएचएल कर्मचारी, साइबर अपराध विभाग, केंद्रीय जांच ब्यूरो और भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का रूप धारण कर महिला को कथित तौर पर एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा। 14 नवंबर को दर्ज की गई स्नढ्ढक्र के अनुसार, पूरा मामला 15 सितंबर, 2024 को शुरू हुआ, जब पीड़िता को डीएचएल से होने का दावा करने वाले किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने महिला को बताया कि अंधेरी से उसके नाम पर बुक किए गए एक पैकेज में चार पासपोर्ट, तीन क्रेडिट कार्ड और एमडीएमए सहित प्रतिबंधित सामान मिले हैं। हालांकि महिला ने उसे बताया कि वह मुंबई नहीं गई थी, लेकिन कॉल करने वाले ने जोर देकर कहा कि उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया है। इसीलिए मामले को साइबर अपराध के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले कि महिला कोई जवाब दे पाती, कॉल सीबीआई अधिकारी बनकर किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर कर दी गई। कथित तौर पर उसने महिला को गिरफ्तार करने की धमकी दी। ठगों ने महिला के खिलाफ पुख़्ता सबूत होने का दावा किया और स्थानीय पुलिस से संपर्क न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि उसकी पहचान का दुरुपयोग करने वाले अपराधी उसके घर पर नजर रख रहे हैं। अपने परिवार की सुरक्षा के डर से पीड़िता ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बार स्कैमर्स ने उसे दो स्काइप आईडी इंस्टॉल करने को कहा, जिसके जरिये मोहित हांडा नाम का एक व्यक्ति कैमरे लगातार उसकी निगरानी करता था। 






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर