लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सीएम योगी बोले, जहां हर तीसरे दिन दंगा होता था, उसी राज्य ने दिया कानून-व्यवस्था का मॉडल
सीएम योगी बोले, जहां हर तीसरे दिन दंगा होता था, उसी राज्य ने दिया कानून-व्यवस्था का मॉडल
डीएनएन    17 Nov 2025       Email   

लखनऊ ... राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा, हमें समाधान की तरफ जाना होगा। समस्या की तरफ जाएंगे तो समस्या ही मिलेगी। आज यूपी केंद्र की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में तीसरे नंबर पर है। दुनिया जब सबसे बड़ी महामारी के साये में जी रही थी। तब भारत कोविड प्रबंधन के साथ भारत नेशनल एजुकेशनल पालिसी को भी बना रहा था। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के पहले और आज के उत्तर प्रदेश की तुलना करते हुए कहा कि जहां हर तीसरे दिन दंगा होता था, बहन-बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, आज उसी प्रदेश ने देश को कानून-व्यवस्था का मॉडल दे दिया है। यह प्रयास से ही हो सकता है। आज हर त्योहार उमंग और उल्लास से मनाया जा रहा है। चाहें होली-दीवाली हो या ईद-बकरीद या फिर क्रिसमस। कानून का शासन ऐसे ही होता है। भारत सरकार ने जब जीरो टॉलरेंस की बात की तो लोग कहते थे कि ये सिर्फ एक घोषणा है। अब क्या होली, दिवाली, दशहरा, रक्षाबंधन, क्रिसमस, ईद, बकरीद सब अच्छे से मनाया जाता है। कानून का पालन करना ही होगा। कानून व्यवस्था पर काम करने से निवेश की झड़ी लग गई। 5 वर्ष में 50 हजार करोड़ का निवेश मिलना भी मुश्किल था। उसी प्रदेश में 8 साल में 45 लाख करोड़ का निवेश आ गया। सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर में उत्तर प्रदेश के योगदान की भी प्रशंसा की। कहा, यहां के बने ड्रोन ने भी बड़ी भूमिका निभाई। जब ब्रह्मोस यूनिट की स्थापना की बात आई तब भूमि की चुनौती सबसे बड़ी थी, लेकिन हमने तय किया की राजधानी में ही ब्रह्मोस के लिए मुफ्त में जगह देंगे।
मर्सिडीज से करते थे गमले चोरी : मर्सिडीज से करते थे गमले चोरी, पकड़े जाते तो शहर की बेइज्जती होती : मुख्यमंत्री ने जी-20 रोड पर गमला चोरी की घटना का दृष्टांत सुनाते हुए सिविक सेंस का पालन करने की अपील की। कहा, मर्सिडीज के आगे गमले की क्या कीमत है, लेकिन लोग इस गाड़ी से गमले चोरी करके ले जा रहे थे। सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। अगर उन्हें पकड़ा जाता तो शहर की बेज्जती होती। तब हमने कहा कि उन्हें बुलाकर सीसीटीवी फुटेज दिखा दो, ताकि वे समझ जाएं। 






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर