लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

क्षेत्र पंचायत पौली की बैठक में ग्यारह करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
क्षेत्र पंचायत पौली की बैठक में ग्यारह करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
डेली न्यूज़ नेटवर्क    21 Nov 2025       Email   

संतकबीरनगर। विकास खंड पौली ब्लाक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक की गई बैठक में ग्यारह करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ श्वेता वर्मा ने पिछले वित्तीय वर्ष की कार्य योजनाओं कि प्रगति रिपोर्ट कि जानकारी दी। सभी सदस्यों की सहमति मिलने पर नए सिरे से प्रस्ताव जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी क्रम बीडीसी सदस्य तौहिद अहमद ने पीएम आवास सर्वे मे बीडीसी सदस्यो कि भागीदरी न होने पर सवाल उठाया। जिसका जबाब देते हुए बीडीओ ने कहा सर्वे टीम के सदस्यो को पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया गया। पात्र व्यक्ति किसी भी हाल मे पीएम आवास से वंचित नही होना चाहिए। बीडीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि ग्यारह करोड़ रुपए से नाली, खड़ंजा, इंटरलाकिग, शौचालय आदि का निर्माण होगा। ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष ब्लाँक प्रमुख राम मिलन यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यो के सम्मान व ब्लाँक क्षेत्र के मान सम्मान व विकास के लिए हमेशा लगा रहता हूँ। किसी भी सदस्य मान सम्मान परा आँच नही आने दूंगा। इस मौके पर ब्लाँक प्रमुख राम मिलन यादव,बीडीओ श्वेता वर्मा,खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा, दयाराम यादव, डा आनंद सिंह, शेषनाथ नायक, जोखू यादव, अद्या प्रसाद यादव, कल्पनाथ यादव, चंद्र शेखर यादव, कौशल यादव, अतिमुल्लाह, पिंटू यादव,मुन्ना सिद्दीकी, शम्भू यादव सहित तमाम मौजूद रहे।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर