लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अपराध कम हुए, व्यापार का माहौल बना
अपराध कम हुए, व्यापार का माहौल बना
डीएनएन    21 Nov 2025       Email   

फिक्की फ्लो के राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम योगी बोले, हमारे सत्ता में आने से पहले 15 फीसदी था वीमेन वर्कफोर्स, अब यह आंकड़ा 35 के ऊपर

लखनऊ .... फिक्की फ्लो के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज शुक्रवार शाम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। तीन दिवसीय मेगा इवेंट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश महिला उद्यमिता को नई ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है। 
पिछले सात वर्षों में यूपी ने कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचा, निवेश और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है, जिससे महिलाओं के लिए नए अवसर खुले हैं। महिला उद्यमिता, स्टार्टअप इनोवेशन और ‘मेक इन यूपी’ को वैश्विक पहचान दिलाने की चुनौतियों पर केंद्रित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। फिक्की फ्लो के वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के 25 से अधिक चैप्टरों से 500 से अधिक महिला उद्यमी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और नीति निर्माता लखनऊ पहुंचे हैं। इस बार सम्मेलन का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सहभागिता बढ़ाना, एमएसएमई सेक्टर में महिला नेतृत्व को आगे लाना और स्टार्टअप इकोसिस्टम में नई संभावनाओं पर चर्चा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा आज यूपी महिला सुरक्षा और महिला स्वावलंबन के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। मिशन शक्ति, ओडीओपी, महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स और स्टार्टअप पॉलिसी जैसे अभियानों ने लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में यूपी देश का सबसे बड़ा महिला-नेतृत्व वाला स्टार्टअप हब बने। फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा त्तर प्रदेश महिला नेतृत्व और औद्योगिक विकास का मजबूत केंद्र बनता जा रहा है।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर