लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

संस्कृत भाषा से जीवन शक्ति प्राप्त करती हैं कई भाषाएं - शंकराचार्य
संस्कृत भाषा से जीवन शक्ति प्राप्त करती हैं कई भाषाएं - शंकराचार्य
एजेंसी    23 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली.... शृंगेरी मठ के शंकाराचार्य श्री विधूशेखर भारती ने संस्कृत के प्रति गलत धारणाओं का खंडन करते हुए कहा है कि संस्कृत वह स्रोत है, जिससे असंख्य भाषाएं जीवन शक्ति प्राप्त करती है।
शंकराचार्य ने तीनों राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित शास्त्रार्थ के दौरान यह बात कही। यह आयोजन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नयी दिल्ली तथा नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, तिरुपति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
शंकराचार्य ने कहा कि वे लोग मूर्ख हैं जो कहते हैं कि संस्कृत मृत भाषा है। उन्होंने कहा कि लाखों श्लोक, भव्य वैज्ञानिक साहित्य और अखंड परंपरा से समृद्ध भाषा कभी मृत नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि भारत की अधिकांश भाषाएं संस्कृत से ही पोषित होती हैं। यदि उनसे संस्कृत-निष्ठ शब्दों को हटा दिया जाए तो वे भाषाएं ही लुप्तप्राय हो जाएंगी। संस्कृत सभी भाषाओं की प्राण-कोशिका है।
कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक, तथा नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी तिरुपति के कुलपति प्रो. जी एस आर कृष्णमूर्ति मौजूद थे।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर