लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पीएम बोले, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू बाजार
पीएम बोले, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू बाजार
एजेंसी    26 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया के संयंत्र का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हैदराबाद स्थित जीएमआर एयरोस्पेस एंड इंडस्टि्रयल पार्क में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा का उदघाटन किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज से भारत का विमानन क्षेत्र एक नई उड़ान भर रहा है। उन्होंने कहा कि सफ्रान की नई सुविधा भारत को वैश्विक एमआरओ केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यह एमआरओ सुविधा उच्च तकनीक वाले एयरोस्पेस क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत में सफ्रान का निवेश इसी गति से जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में भारत का विमानन क्षेत्र अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा है। आज भारत सबसे तेजी से बढ़ते घरेलू विमानन बाजारों में से एक है। हमारा घरेलू बाजार दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा, ‘भारत के लोगों की आकांक्षाएं नए आयाम छू रही हैं। इसलिए, भारत में हवाई यात्रा की मांग बढ़ रही है। हमारी एयरलाइंस लगातार अपने बेड़े का विस्तार कर रही हैं। भारतीय एयरलाइंस ने 1500 से ज्यादा नए विमानों का ऑर्डर दिया है। पीएम मोदी ने कहा, भारत के विमानन क्षेत्र के तेजी से विस्तार की वजह से रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल की जरूरतें बढ़ रही हैं। हमारे 85 फीसदी एमआरओ कार्य देश के बाहर होते रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा, ‘मैं विमानन सेवाओं के लिए एक वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में भारत के उत्थान के इस निर्णायक क्षण पर सभी हितधारकों को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आज दुनिया की सबसे बड़ी इंजन एमआरओ सुविधा का उद्घाटन, वैश्विक ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) की ओर से भारत की इंजीनियरिंग क्षमताओं और अवसंरचनात्मक उत्कृष्टता में रखे गए गहरे भरोसे और विश्वास का एक शानदार प्रमाण है। 






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली