लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राहुल बोले, संविधान पर होने वाले वार पर सबसे पहले खड़ा रहूंगा
राहुल बोले, संविधान पर होने वाले वार पर सबसे पहले खड़ा रहूंगा
एजेंसी    26 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली ... भारत में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने देश के मौजूदा संविधान को मंजूरी दी थी। यही संविधान देश के अधिकतर कानूनों की आधारशिला बना है। राहुल गांधी ने बुधवार को देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के संविधान पर होने वाले किसी भी प्रहार के सामने वे सबसे आगे खड़े रहेंगे। राहुल के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं ने भी संविधान दिवस पर बधाई दीं। राहुल गांधी ने देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा,  ‘भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है। वादा कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा। संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज है। राहुल ने आगे कहा जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं। आइए, हम प्रण लें कि हम संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे। इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और इसपर होने वाले हर प्रहार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा। जय हिंद, जय संविधान।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर