लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारतीय लेखिका अंजना मेनन को "रोसम्माज़ बॉय" के लिए मिला 2025 का एशियाई कहानी पुरस्कार
भारतीय लेखिका अंजना मेनन को "रोसम्माज़ बॉय" के लिए मिला 2025 का एशियाई कहानी पुरस्कार
एजेंसी    07 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली.... प्रतिष्ठित जेके ऑथर पुरस्कार से सम्मानित लेखिका अंजना मेनन को केरल की पृष्ठभूमि पर आधारित उनकी प्रभावशाली रचना "रोसम्माज़ बॉय" के लिए 2025 का एशियाई कहानी पुरस्कार प्रदान किया गया है। उनकी कहानी एक विधवा और उसके बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है और आधुनिक मानव जीवन में धर्म औऱ समुदाय की भूमिका का उल्लेख करती है।




"रोसम्माज़ बॉय" का चुनाव दुनिया भर की सैकड़ों उत्कृष्ट प्रविष्टियों में से किया गया है। इन कहानी ने अपनी सशक्त कथा शैली, गहन भावनात्मक गहराई और असाधारण साहित्यिक कौशल से निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें अंतरंग व्यक्तिगत अनुभवों को सांस्कृतिक सीमाओं से परे सार्वभौमिक विषयों के साथ पिरोया गया है।


 


एशियाई साहित्य समूह के प्रतिष्ठित पैनल ने सुश्री मेनन की रचना की "आकर्षक कथा और कहानी कहने की शैली" की प्रशंसा की। प्रतिभाशाली लेखिका की यह रचना "अपने प्रामाणिक कथ्य, भावनात्मक प्रतिध्वनि और अंतरंग एवं सार्वभौमिक विषय को कुशलतापूर्वक एक साथ पिरोने के लिए अपनी एक अलग पहचान बनाती है।"


 


समूह ने सोशल मीडिया पेज पर जारी अपने बयान में लिखा, "हम सुश्री मेनन की साहित्यिक रूप से उत्कृष्ट रचना से आनंदित और गौरवान्वित अनुभव करते हैं और हम उनकी उल्लेखनीय कहानी को दुनिया भर के पाठकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।"


 


इस वर्ष 2025 की जूरी में मलाची एडविन वेथमानी (मलेशिया), नताशा शर्मा (भारत), स्मृति रविंद्र (भारत-नेपाल), तैसिया नाकोनेचना (यूक्रेन) और नाहिदा इस्माइल (तंजानिया) शामिल थे।


 


सुश्री मेनन एक कुशल स्तंभकार हैं और उन्होंने अंग्रेजी मीडिया के कई संस्थानों में महत्वपूर्ण संपादकीय भूमिकायें निभायी हैं। उन्होंने पेंगुइन और हार्पर कॉलिन्स के साथ गैर-कथा साहित्य प्रकाशित किया है, और उनकी पुस्तक 'ओणम इन अ नाइटी' काफी चर्चित रही थी। वर्ष 2023 में उन्हें प्रतिष्ठित जेके ऑथर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली