लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख सदस्य अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख सदस्य अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित
एजेंसी    07 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली... लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का भगोड़ा और प्रमुख सदस्य अमन उर्फ अमन कुमार भैंसवाल, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विदेश मंत्रालय (एमईए) और इंटरपोल की मदद से अमेरिका से भारत लाया गया।
भैंसवाल हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश सहित गंभीर आपराधिक मामलों में हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित है।
सीबीआई अधिकारी ने बताया, "भैंसवाल एक कुख्यात अपराधी और संगठित लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख सदस्य है। उसे पहले भारत में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत मिल गई थी। हालांकि, आरोपी पर मुकदमा नहीं चला और वह फरार हो गया। हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया।"
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बाद में अमेरिका में ट्रैक किया गया और उसकी भौगोलिक स्थिति का पता लगाया गया। भैंसवाल को अमेरिका से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचते ही हरियाणा पुलिस की एक टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
अधिकारी ने आगे कहा, "भारत में इंटरपोल के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआई, इंटरपोल चैनलों के माध्यम से सहायता के लिए भारतपोल के ज़रिए सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चैनलों के समन्वय से 150 से अधिक वांछित अपराधियों को वापस लाया गया है।"






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली