लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी बोले, युवा रिस्क लेने से न डरें, सरकार आपके साथ
मोदी बोले, युवा रिस्क लेने से न डरें, सरकार आपके साथ
एजेंसी    12 Jan 2026       Email   

नई दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में शामिल हुए। यहां उन्होंने युवाओं द्वारा बनाए गए नए आइडिया और इनोवेशन पर आधारित प्रदर्शनी देखी। मोदी ने कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा पहले सीएम और अभी प्रधानमंत्री के रूप में मुझे हमेशा युवा पीढ़ी पर बहुत ज्यादा विश्वास रहा है। आपकी एनर्जी से मुझे भी एनर्जी मिलती है।
उन्होंने कहा देश का जेन जी क्रिएटिविटी से भरा है और नए आइडिया, एनर्जी और मकसद के साथ युवा देश बनाने में सबसे आगे हैं। युवाओं के लिए अलग-अलग सेक्टर में कई मौके हैं। रिस्क लेने से न डरें, सरकार आपके साथ है। मोदी ने कहा डिजिटल इंडिया ने देश में क्रिएटर्स का एक नया वर्ग तैयार किया है। आज भारत में ऑरेंज इकोनॉमी यानी संस्कृति, कंटेंट और क्रिएटिविटी तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारे पास रामायण, महाभारत जैसी अनगिनत कहानियां हैं। अब सवाल यह है कि क्या हम इन कहानियों को गेमिंग की दुनिया तक ले जा सकते हैं? पीएम ने कहा  आज स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा है। कहा आपने यहां जो प्रेजेंटेशन रखे वह दिखाता है कि हमारी अमृत पीढ़ी विकसित भारत के निर्माण के लिए कितनी संकल्पित है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि भारत में ‘जेन जी की मिजाज क्या है। भारत का ‘जेन जी कितनी रचनात्मकता से भरा हुआ है। पिछले दस सालों में, हमने जो रिफॉर्म्स शुरू किए थे, वे अब एक रिफॉर्म एक्सप्रेस बन गए हैं। इन रिफॉर्म्स के दिल में हमारी युवा शक्ति है। पीएम ने कहा 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे। वहां तक पहुंचने का सफर भारत के लिए बहुत अहम है। यह समय आपके जीवन के लिए भी खास है। आपकी ताकत और मेहनत से ही भारत मजबूत बनेगा। आपकी सफलता से देश को आगे बढ़ने की नई दिशा और ऊंचाई मिलेगी।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली