लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कैनरा बैंक धोखाधड़ी मामला : छह दोषियों को जेल, दो कंपनियों पर जुर्माना
कैनरा बैंक धोखाधड़ी मामला : छह दोषियों को जेल, दो कंपनियों पर जुर्माना
एजेंसी    15 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली.... केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 152 करोड़ रुपये के केनरा बैंक धोखाधड़ी मामले में छह व्यक्तियों को कारावास की सजा सुनाई है।
विशेष अदालत ने इस मामले में एसआरएस रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और एसआरएस रियल एस्टेट लिमिटेड सहित दो निजी फर्मों को भी दोषी करार दिया है।
अदालत ने राजेश सिंगला, अनिल जिंदल, बिशन बंसल, नानक चंद तयाल, सीमा नारंग और धीरज गुप्ता को सज़ा सुनाते हुए दोनों कंपनियों पर 50-50 हज़ार का जुर्माना भी लगाया।
एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी ने कहा, "आरोपी राजेश सिंगला और अनिल जिंदल को पांच साल के कड़े कारावास की सज़ा सुनाई गयी है और दोनों पर 1.2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिशन बंसल और नानक चंद तयाल पर पांच साल के कड़े कारावास के साथ 80-80 हज़ार का जुर्माना लगाया गया है। सीमा नारंग और धीरज गुप्ता को चार साल के कड़े कारावास के साथ 40-40 हज़ार का जुर्माना भरने के लिये कहा गया है।"
सीबीआई ने यह मामला 2020 में कैनरा बैंक के करनाल (हरियाणा) सर्कल कार्यालय की शिकायत पर दर्ज किया था। आरोप था कि इन व्यक्तियों ने आपस में मिलीभगत कर बैंक के साथ धोखाधड़ी की और 152 करोड़ रुपये की क्रेडिट सीमा/ऋण प्राप्त किया। बाद में इस राशि का इस्तेमाल उस उद्देश्य के लिये नहीं किया गया जिसके लिए ऋण स्वीकृत हुआ था, बल्कि इसे अन्यत्र हस्तांतरित (साइफन ऑफ) कर दिया गया।
जांच में यह स्थापित हुआ कि एसआरएस रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और एसआरएस रियल एस्टेट लिमिटेड ने अपने निदेशकों के माध्यम से बैंक को क्रमशः 41.95 करोड़ रुपये और 93.20 करोड़ रुपये का भारी नुकसान पहुंचाया। इन कंपनियों ने डमी कंपनियों के माध्यम से बिना किसी वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि के ऋण राशि का दुरुपयोग किया था। सीबीआई ने जांच पूरी होने के बाद 31 दिसंबर 2022 को दो आरोप पत्र दाखिल किए थे। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली