लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राहुल बोले, मोदी गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं
राहुल बोले, मोदी गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं
एजेंसी    20 Jan 2026       Email   

नई दिल्ली .... कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने रायबरेली दौरे पर हैं। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी सारा पावर अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर उनका अपमान किया है। मगर मुख्य बात नाम बदलने की नहीं है। हमारी गरीब जनता को जो सुरक्षा दी गई थी, उसे मोदी सरकार ने खत्म कर दिया है। एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं, दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी देश का पूरा धन खींचकर अंबानी और अडाणी के हाथों में दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने का आंदोलन कर रही है।
 हम मजदूरों की रक्षा के लिए मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। राहुल ने मंगलवार सुबह कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, फिर रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। टॉस के लिए सिक्का भी उछाला। इसके बाद राहुल ने चौपाल लगाई और मनरेगा मजदूरों से बात की। राहुल सोमवार देर रात रायबरेली पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी अब तक 5 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका छठा दौरा है। इससे पहले, राहुल 10 सितंबर 2025 को रायबरेली दौरे पर आए थे। राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि मनरेगा योजना खत्म हो जाए, ताकि जो पैसा बहनों और मजदूरों को जाता है, वह सीधे अंबानी, अडाणी और बड़े-बड़े उद्योगपतियों के पास चला जाए। सामने से तो यह नहीं कर सकते, इसलिए धीरे-धीरे मनरेगा का गला घोंटा जा रहा है। हम संविधान की रक्षा करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि संविधान रद्द हो, खत्म हो। वे अंबेडकर जी की सच्चाई को मिटाना चाहते हैं। गांधी जी की सोच को मिटाना चाहते हैं। आजादी से पहले जो हिंदुस्तान था, वैसा हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं, जहां आपके हाथों से जमीन छीनी जाए। आपके सारे हक छीन लिए जाएं। आपकी सारी योजनाएं खत्म कर दी जाएं। योजनाओं का पैसा अंबानी और अडाणी जैसे उद्योगपतियों को दिया जाए। आपकी जमीन अडाणी-अंबानी के हवाले कर दी जाए और आप सभी भुखमरी की ओर चले जाएं। यह इनका लक्ष्य है। हमें एक साथ खड़ा होना है। हिंदुस्तान की सरकार अडाणी-अंबानी की सरकार है, किसानों और मजदूरों की सरकार नहीं है। इस देश को अडाणी-अंबानी की सरकार से कोई फायदा नहीं होने वाला है, बल्कि जबरदस्त नुकसान होगा।
राहुल ने कहा, हिंदुस्तान की सरकार अडाणी-अंबानी की सरकार है, किसानों और मजदूरों की सरकार नहीं है। इस देश को अडाणी-अंबानी की सरकार से कोई फायदा नहीं होने वाला है, बल्कि जबरदस्त नुकसान होगा। आपकी जमीन और आपका भविष्य आपके हाथों से छीन लिया जाएगा। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज यहां बड़ी संख्या में हमारी बहनें आई हैं, मनरेगा के मजदूर आए हैं। आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। हम इस योजना को खत्म नहीं होने देंगे। आप सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। राहुल गांधी ने कहा कि जो हमारा अंबेडकर जी का संविधान है, उसे भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है। 
हमारे संविधान में है कि हर नागरिक को एक वोट मिलना चाहिए। हम संविधान की रक्षा करते हैं, जबकि नरेंद्र मोदी संविधान को खत्म करना चाहते हैं। यह लड़ाई संविधान की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि संविधान रद्द हो, खत्म हो। वे अंबेडकर जी की सच्चाई को मिटाना चाहते हैं। गांधी जी की सोच को मिटाना चाहते हैं। आजादी से पहले जो हिंदुस्तान था, वैसा हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं, जहां आपके हाथों से जमीन छीनी जाए।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली