लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बारामती विमान हादसे की प्राथमिक रिपोर्ट अगले सप्ताह आने की उम्मीद
बारामती विमान हादसे की प्राथमिक रिपोर्ट अगले सप्ताह आने की उम्मीद
एजेंसी    19 Feb 2026       Email   

नयी दिल्ली... महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुई विमान दुर्घटना की प्राथमिक रिपोर्ट अगले सप्ताह आने की उम्मीद है।
इस हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी थी। वीएसआर वेंचर्स कंपनी का लीयरजेट-45 बिजनेस विमान मुंबई से बारामती आया था। बारामती में उतरते समय रनवे के एक छोर पर वह हादसे का शिकार हो गया था। विमान में आग लग गयी थी।
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने बताया कि डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) का डाटा सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है जबकि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का डाटा डाउनलोड करने के लिए सीवीआर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी हनीवेल से तकनीकी मदद मांगी गयी है।
एएआईबी ने गुरुवार को जारी अपडेट में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्ड्यन संगठन (आईसीएओ) के नियमों के अनुरूप 30 दिन के भीतर प्राथमिक रिपोर्ट जारी कर दी जायेगी। अंतिम रिपोर्ट आने में समय लगेगा।
इस प्रकार, प्राथमिक रिपोर्ट अगले सप्ताह 27 फरवरी तक आने की उम्मीद है।
इस बीच, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस हादसे के बाद 04 फरवरी को वीएसआर वेंचर्स का विशेष ऑडिट शुरू किया था जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। डीजीसीए ने कहा है कि ऑडिट में अनियमितता सामने आने पर समुचित कार्रवाई की जायेगी।
इसके अलावा वीआईपी/वीवीआईपी ऑपरेशन में शामिल एयरोड्रम तथा अन्य गैर-शिड्यूल ऑपरेटरों का भी ऑडिट दो चरणों में किया जा रहा है।






Comments

अन्य खबरें

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी