लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राजस्थान में ओले गिरे, एमपी के 25 जिलों में बारिश, केदारनाथ में बर्फ गिरी
राजस्थान में ओले गिरे, एमपी के 25 जिलों में बारिश, केदारनाथ में बर्फ गिरी
एजेंसी    19 Feb 2026       Email   

नई दिल्ली ... देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 25 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया। इससे कई ऑपरेशन टल गए। 4 जिलों में ओले भी गिरे। हरियाणा के हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। राज्य के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे। वहीं उत्तराखंड में बागेश्वर और रुद्रप्रयाग सहित तीन जिलों में बर्फबारी हुई है। इसके अलावा 7 जिलों में बारिश हुई है। रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ में 6 इंच बर्फ गिरी है। राजस्थान में बुधवार को ओले गिरने, बारिश होने के बाद सर्दी बढ़ गई। दिन का तापमान 10 डिग्री तक गिरने और ठंडी हवा चलने से ठिठुरन महसूस हो रही है।  मध्य प्रदेश में इस फरवरी तीसरी बार मौसम ने करवट बदली है। 24 घंटे के दौरान भोपाल और उज्जैन समेत 25 जिलों में बारिश हुई। श्योपुर के नालछा में सबसे ज्यादा 1 इंच पानी गिर गया। खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में बारिश के चलते दिन का तापमान गिरा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौमस बदल जाएगा। 24 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, अब उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी। ऐसे में भले ही धूप निकलेगी।, लेकिन दिन में ठंडक का अहसास रहेगा। उत्तराखंड के बागेश्वर और रुद्रप्रयाग सहित तीन जिलों में गुरुवार को को बर्फबारी हुई है। इसके अलावा 7 जिलों में बारिश हुई है।






Comments

अन्य खबरें

प्रियांक ने तेजस्वी को
प्रियांक ने तेजस्वी को 'बच्चा' कहा,बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाया

नयी दिल्ली.... कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तेजस्वी सूर्या पर तीखा हमला बोलते हुए बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाए तथा केंद्र की

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान