नई दिल्ली .... केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार की ओर से 8 लाख 69 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री अश्निनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन 2.0 को आज मंज़ूरी मिल गई। अब इस प्रोजेक्ट को सस्टेनेबल बनाने का समय आ गया है। प्रोजेक्ट को पूरी तरह से रीस्ट्रक्चर किया जा रहा है। अब इंफ्रा क्रिएशन से सर्विस डिलीवरी पर फोकस होगा। उन्होंने बताया कि इसका मेन फोकस ऑपरेशन और मेंटेनेंस में कम्युनिटी को शामिल करना होगा। सभी एसेट्स की डिजिटल मैपिंग की जाएगी और सभी प्रोग्राम सर्टिफाइड किए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि आज की कैबिनेट में 5-6 बड़े फैसले लिए गए। ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के हैं। जल जीवन मिशन के बाद दूसरा मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करना, तीसरा पश्चिम मंगल में संतरागाछी से खड़गपुर तक, चौथा रेलवे लाइन बनाना है। केंद्र सरकार ने विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, चीन सहित भारत के साथ जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों को आसान बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने इस बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत का चीन के साथ व्यापारिक घाटा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। देश में रणनीतिक बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए भी केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बताया कि ‘स्ट्रैटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कनेक्टिविटी इन्वेस्टमेंट एजेंडा 2024’ के तहत कैबिनेट ने कुल 8.8 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को अपनी मंजूरी दे दी है।