नई दिल्ली .... यात्रियों की भीड और सुविधाओं को देखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04081/04082 के संचालन की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया हैं। यह निर्णय चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, लिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और तनावमुक्त बनेंगी। ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (14 फेरे ) पहले से निर्धारित अवधि, 21 फरवरी से 8 मार्च, 2026, विस्तारित अवधि 17 मार्च से 30 मार्च 2026 ( सिर्फ 14 फेरे ), ट्रेन नंबर 04082 श्री माता वैष्णो देवी से नई दिल्ली (14 फेरे ) पहले से निर्धारित अवधि 22 फरवरी से 9 मार्च 2026, विस्तारित अवधिः 18 मार्च से 31 मार्च 2026 ( 14 फेरे ), विशेष ट्रेन की विस्तारित अवधि के संबंध में, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और उनकी बढ़ती मांग के प्रति हमेशा संवेदनशील रहा है। गाड़ी संख्या 04081/04082 (नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल) के परिचालन को विस्तारित करने का निर्णय यात्रियों के बीच इसकी भारी लोकप्रियता और पिछले फेरों में दर्ज की गई 100' ऑक्यूपेंसी को देखते हुए लिया गया है। साथ ही आगामी चैत्र नवरात्रि में श्री माता वैष्णोदेवी के दर्शन व कश्मीर घूमने आए, पर्यटकों व श्रद्धालुओं को विशेष लाभ होगा। जिससे यात्रियों की टिकट उपलब्धता पूरी होगी।