लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यात्री का खोया सामान लौटाने और बेहतर राजस्व अर्जन के लिए जम्मू मंडल का स्टाफ सम्मानित
यात्री का खोया सामान लौटाने और बेहतर राजस्व अर्जन के लिए जम्मू मंडल का स्टाफ सम्मानित
एजेंसी    14 Mar 2026       Email   

नई दिल्ली ..... जम्मू मंडल के वाणिज्य विभाग ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल के मार्गदर्शन न केवल राजस्व में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, बल्कि यात्रियों की सेवा और ईमानदारी की एक नई मिसाल भी पेश की है। हाल ही में जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने फिर एक बार कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण पेश किया है, जिसमें विस्तार पूर्वक बात करें तो, सबसे पहले पठानकोट रेलवे स्टेशन के टिकट चेकिंग स्टाफ श्री संदीप कुमार ने हाल ही में ट्रेन संख्या 22429 में ड्यूटी के दौरान सी/1 कोच की सीट 1 पर यात्रा कर रही महिला का सीट पर छुटा हुआ बैग ढूंढकर तथा आगे कि कार्यवाही करते हुए, पठानकोट सिटी में राजकीय रेलवे पुलिस के समक्ष सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कर यात्री को सुपुर्द किया।  बैग में यात्री का मोबाइल व जरुरी दस्तावेज थे। इस प्रकरण में महिला यात्री ने रेलवे तथा टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया। वहीं दूसरी घटना पर बात करें तो, ट्रेन संख्या 26404 ( श्रीनगर - कटरा ) वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी/6 में श्रीनगर से कटरा  यात्रा कर रही महिला अपना बैग ट्रेन के कोच में रखकर भुल गई, जिसकी सूचना यात्री ने ट्रेन में कार्यरत टिकट चेकिंग स्टाफ आकिब अहमद मुख्यालय ( श्रीनगर ) को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए, टिकट चेकिंग स्टाफ ने यात्री के बैग की खोजबीन की, इस दौरान यात्री का बैग मिलते ही, कटरा टिकट निरीक्षक कार्यालय में अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ के समक्ष सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कर, यात्री को उसका बैग सुपुर्द किया। जिसमें यात्री का मोबाइल, गहने और नकदी थी।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली