लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

समुद्री भोजन निर्यात को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सरकार ने कसी कमर; विविधीकरण और डिजिटल सुधारों पर जोर
समुद्री भोजन निर्यात को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सरकार ने कसी कमर; विविधीकरण और डिजिटल सुधारों पर जोर
एजेंसी    03 Apr 2026       Email   

नयी दिल्ली .... केंद्र सरकार ने वैश्विक सीफूड बाजार में पैठ बढ़ाने के लिए निर्यात विविधीकरण और गुणवत्ता मानकों को अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप बनाने की दिशा में सक्रिय प्रयास शुरू किए हैं।
शुक्रवार को जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत सरकार चुनिंदा वस्तुओं पर निर्भरता कम करने और उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए उच्च मूल्य वाली प्रजातियों जैसे टूना, सीबास, मड क्रैब और टाइगर श्रिंप की जलीय कृषि को बढ़ावा दे रही है।
निर्यात श्रृंखला को मजबूत करने के लिए मत्स्य विभाग मछली बीज उत्पादन, आधुनिक मत्स्य बंदरगाहों के निर्माण और निर्बाध शीत श्रृंखला नेटवर्क (कोल्ड चेन) जैसे बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहा है। सरकार का मुख्य ध्यान अमेरिकी बाजार की कठिन अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करने पर है। इन प्रयासों के चलते देश को साल 2025 में अमेरिकी अधिकारियों से समर्थन मिला जिससे दिसंबर 2025 की समय सीमा के बाद भी भारतीय सीफूड का अमेरिकी बाजार में निर्यात निरंतर बना रहना सुनिश्चित हुआ।
व्यापार सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को बढ़ावा देने के लिए नियामक प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। सैनिटरी इम्पोर्ट परमिट (एसआईपी) प्रणाली को राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम के साथ जोड़ने की इजाजत का वक्त 30 दिन से घटकर मात्र 72 घंटे रह गया है। इसके अलावा, मूल्य संवर्धन और दोबारा निर्यात के लिए लाई गई मछली तथा अनुसंधान नमूनों के आयात पर एसआईपी आवश्यकताओं से छूट दी गई है, जिससे व्यापारिक संचालन सरल हुआ है।
आगामी पांच वर्षों के लिए सरकार ने उच्च मूल्य वाले निर्यात और व्यापक बाजार पहुंच सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की है। इस योजना के तहत प्रसंस्करण सुविधाओं के विस्तार और कुशल कार्यबल के माध्यम से मूल्य वर्धित उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाई जाएगी।
सरकार का लक्ष्य ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, आसियान और पश्चिम एशिया जैसे प्रमुख बाजारों में भारत की उपस्थिति को मजबूत करना है। डिजिटल ट्रेसबिलिटी और उन्नत शीत श्रृंखला नेटवर्क के माध्यम से भारत को वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद और प्रीमियम सीफूड निर्यातक के रूप में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31