लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

तेल पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढावा दे रही है सरकार
तेल पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढावा दे रही है सरकार
एजेंसी    13 Apr 2026       Email   

नयी दिल्ली ..... सरकार पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कदम उठा रही है।
वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को यहां अंतर मंत्रालय ब्रीफिंग में पश्चिम एशिया की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा भू राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य बनी हुई है और निर्बाध घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकांश गैस वितरक केन्द्र रविवार को भी खुले रहे है। देश में ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग लगभग 98 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान जारी है और पिछले महीने से अब तक देश भर में 1.28 लाख से अधिक छापे मारे गए हैं और 59,000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले होर्मुज जलडमरूमध्य सुरक्षित रूप से पार करने वाले भारतीय ध्वज वाले एलपीजी पोत जग विक्रम के मंगलवार को कांडला पहुंचने की उम्मीद है। इस पर 20 हजार 400 टन एलपीजी गैस लदी है।
पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से खाड़ी क्षेत्र से 2,177 भारतीय नाविक सुरक्षित रूप से स्वदेश लौट आए हैं, इनमें पिछले 24 घंटों में आने वाले 93 लोग भी शामिल हैं। भारतीय मिशन क्षेत्र में जहाजों पर मौजूद भारतीय नाविक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और भारत लौटने के उनके प्रयासों में सहयोग कर रहे हैं।
भारी उद्योग मंत्रालय की ओर से बताया गया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और महत्वपूर्ण खनिज उत्पादन को बढाया जा रहा है। सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के मद्देनजर वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। इससे ईंधन की कीमतों में स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला में संभावित व्यवधानों को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।
उन्होंने कहा कि इन घटनाक्रमों ने परंपरागत ईंधन पर निर्भरता कम करने और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों में घरेलू क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।
संकट की शुरुआत के बाद से, मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की वृद्धि को बनाए रखने और ईवी घटकों में आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों को दूर करने के लिए समन्वित उपाय किए हैं।
मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और उनके उत्पादन की गति को बनाए रखने के लिए 10,900 करोड़ रुपये की पीएम ई-ड्राइव योजना के विस्तार को मंजूरी दे दी है। ई-2डब्ल्यू सेगमेंट को तीन महीने बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दिया गया है। ई-रिक्शा और ई-कार्ट सहित ई-3डब्ल्यू सेगमेंट को दो साल के लिए बढ़ाकर 31 मार्च 2028 तक कर दिया गया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि सभी तेलशोधन संयंत्र (रिफाइनरियां) पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से संचालित हैं, जबकि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जा रहा है। इसके अलावा घरेलू खपत पूरी करने के लिए तेलशोधन संयंत्रों में एलपीजी का उत्पादन बढ़ाया गया है।






Comments

अन्य खबरें

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से