लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिल्ली की जनता को सजा दे रही हरियाणा की भाजपा सरकार : संजय
दिल्ली की जनता को सजा दे रही हरियाणा की भाजपा सरकार : संजय
एजेंसी    14 Jun 2024       Email   

नयी दिल्ली... आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यहाँ के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सातों सांसद जिताए हैं इसके बाद भी हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के लोगों को सजा दे रही है।

श्री सिंह ने शुक्रवार को यहाँ कहा कि दिल्ली के लोगों को घर-घर पानी देने के लिए केजरीवाल सरकार लगातर प्रयास कर रही है लेकिन हरियाणा सरकार हमसे दुश्मनी निकालने पर तुली है। दिल्ली के सातों सांसदों से अपील करता हूं कि वह दिल्ली को पर्याप्त पानी देने के लिए हरियाणा और केंद्र की भाजपा सरकार से अपील करें। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन पानी के मामले पर ऐसे भेदभाव नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का बयान, ऑर्गेनाइजर पत्रिका का लेख और अब श्री इंद्रेश कुमार का बयान, इन तीनों बातों से साबित होता है कि अब आरएसएस और भाजपा के बीच मां- बेटे का झगड़ा शुरु हो गया है। अब बेटे ने अपनी मां का त्याग करने और मां ने अपने बेटे को सबक सिखाने का अभियान शुरु कर दिया है। इसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान से हुई थी।

आप नेता ने कहा कि सर्वश्री मोहन भागवत और इंद्रेश कुमार को तब अहंकार क्यों नहीं दिखा जब भाजपा ने जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गाना बनाया था। इन्होंने अहंकार की सारी सीमाएं तोड़ दीं। सर्वश्री मोहन भागवत और इंद्रेश कुमार ने इस गाने पर आपत्ति क्यों नहीं दिखाई। भाजपा और आरएसएस के लोगों को वो पोस्टर क्यों नहीं दिखा जिसमें बड़े से श्री मोदी छोटे से भगवान का हाथ पकड़कर उन्हें ले जा रहे हैं।

नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर श्री सिंह ने कहा कि आज तक किसी परीक्षा में ऐसा देखने को नहीं मिला जहां एक साथ 67 बच्चे पूरे 720 अंक लेकर आए हों। इससे साफ हैं कि एक जगह पर सारे उत्तर तैयार किए गए और उसी के हिसाब से परीक्षाएं हुईं। सबको बराबर अंक मिल गए और सब टॉप कर गए। यह नीट एग्जाम घोटाला है। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। इसकी जांच करके जिम्मेदार लोगों के प्रति कार्रवाई होनी चाहिए।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस