लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पवन सिंह, स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सांग
पवन सिंह, स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सांग 'धन मन भावे ला' रिलीज
एजेंसी    21 Jul 2024       Email   

मुंबई।  भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सांग 'धन मन भावे ला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। धन मन भावे ला को पवन सिंह और सिंगर प्रियंका सिंह ने साथ मिलकर गाया है। इस गाने में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं । इस गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा की गाना बेहद ही खास अंदाज में शूट किया गया था। जो दर्शकों के बीच तहलका मचा रहा है। गाना बहुत ही शानदार है जो दर्शकों की जुबान पर बहुत जल्दी ही चढ़ जा रहा है। इसे अपना प्यार और आशीर्वाद दे।

स्मृति सिन्हा ने कहा कि पवन सिंह के साथ काम करने का मजा कुछ और ही है। पवन सिंह अपने काम को बहुत ही गंभीरता के साथ लेते हैं। यह गाना भी हंसी-मजाक में बनाकर तैयार हो गया। पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया रोमांटिक सांग 'धन मन भावे ला' भोजपुरी फिल्म 'बेवफा सनम' का है। इसके गीतकार छोटू यादव एवं संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। यह पूरी फ़िल्म जिओ स्टूडियो पर एकदम फ्री में देखी जा सकती है। इस फ़िल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास है।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस