लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

प्रभात झा के निधन पर मोदी, शाह, नड्डा, सिंधिया ने शोक जताया
प्रभात झा के निधन पर मोदी, शाह, नड्डा, सिंधिया ने शोक जताया
एजेंसी    26 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

67 वर्षीय श्री झा का आज प्रात: गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!”

भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!”

गृह मंत्री श्री शाह ने कहा, “वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा जी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। राष्ट्र एवं संगठन को निःस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले प्रभात झा जी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में हमेशा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल जा कर श्री झा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्री सिंधिया ने अपने संदेश में कहा, “मध्य प्रदेश से पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के अकस्मात देहांत का अत्याधिक दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। यह संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख से उबरने की शक्ति दें। ॐ शांति।”






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस